Connect with us

खबर रायगढ़

आयुष स्वास्थ्य मेला में 644 मरीजों का नि:शुल्क इलाज ..

Published

on

आयुर्वेद जड़ी बूटियों का प्रदर्शन, काढ़ा वितरण ..

रायगढ़, आयुष संचालक के निर्देश और जिला आयुर्वेद अधिकारी के मार्गदर्शन में पुसौर में विकास खण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष रीतेश थवाईत ने भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना कर किया। शिविर में 644 मरीजों का नि:शुल्क इलाज व दवा वितरण किया गया। आयुर्वेद की दृष्टि से उपयोगी जड़ी बूटियों का प्रदर्शन किया गया। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने काढ़ा भी पिलाया गया और इसे बनाने की विधि भी बतायी गई।

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.अजय नायक ने स्वागत भाषण देते हुए आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजन करने का उद्देश्य बताया। उन्होंने बताया कि आम जनता को ज्यादा से ज्यादा आयुष पद्धति द्वारा लाभ देना है। इस पद्धति से इलाज में कोई साईड इफेक्ट नहीं होते हैं। लोगों का झुकाव पुरानी पद्धति की ओर बढ़ते देखकर शासन द्वारा विभिन्न योजना संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को निरोगी रखना छत्तीसगढ शासन की मंशा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं आयुष ग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मेला में जड़ी बूटियों की प्रदर्शनी, रक्त परीक्षण, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु काढ़ा वितरण की व्यवस्था की गई थी। मेला में वात रोग, आमवत, उदर रोग, ज्वर, कास प्रतिश्यय, श्वास, अर्श, भगंदर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्त्री रोग, दौरबल्य, नेत्र, कर्ण इत्यादि रोग का इलाज किया गया। साथ ही साथ परहेज पर भी बहुत समझाइश दी गई। ऋतु अनुसार लोगों को खान-पान आहार विहार दिनचर्या के बारे में जानकारी दी गई।

शिविर में जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार के पाम्पलेट वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेला में 644 लोगों का इलाज किया गया जिसमें 112 लोगों का होम्योपैथी एवं 532 लोगों का आयुर्वेद पद्धति से इलाज किया गया। 155 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया। शिविर में टियर 4 के तहत् ऑनलाइन पंजीयन एवं औषधि वितरण किया गया। शिविर में डॉ.देवाशीष राय चौधरी, डॉ अजय नायक, डॉ.नरसिंह पटेल, डॉ संतोष गुप्ता, डॉ.गजानन पटेल, डॉ.गगन पटेल, डॉ संजीव गुप्ता, डॉ.अनुराधा सिंह, अजीत गुप्ता, भोज मालाकार, दुष्यंत श्रीवास, शिव बघेल, शैलेश सिंह, राजेश साव, डोल नारायण, अस्त्री सारथी, रक्त परीक्षण में आशीष प्रधान एवं सतीश पटेल ने अपनी सेवाएं दी। डॉ.अजय नायक ने मंच संचालन करते हुए बीएमओ डॉ विनोद नायक, उपाध्यक्ष मोहित सतपथी, घनश्याम पटेल सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की सख्ती का असर: मल्दा में 240 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार ..

तड़के छापा, अवैध कारोबार ध्वस्त: आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो लाहन नष्ट , जैजैपुर के मल्दा में शराब...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending