Connect with us

खबर रायगढ़

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की ..

Published

on

चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के कलेक्टर ने दिए निर्देश ,

नशीली दवाइयों के अवैध बिक्री के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के दिए गए निर्देश ,

साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान का दायरा बढ़ाने के निर्देश ..

रायगढ़, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के साथ अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर गोयल ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में मेडिकल व लेडिस स्टॉफ की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस विभाग को विशेष रूप से अलर्ट रहते हुए कार्य करने के निर्देश कलेक्टर गोयल ने दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों से किसी भी प्रकार की विवाद की सूचना मिलती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले को निराकृत किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न हो। साथ ही इसकी सूचना तत्काल वहां के एसडीएम व संबंधित अधिकारियों को भी देए जिससे लॉ एण्ड आर्डर की स्थिति न हो।

कलेक्टर गोयल ने स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुचारू ढंग से हो। यहां किसी भी प्रकार के विधि विरूद्ध गतिविधियों या आचरण की शिकायत पर तत्काल कड़ी कार्यवाही की जाए। सभी एसडीएम, तहसीलदार व थाना प्रभारी स्कूलों से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता से काम करें। इसी प्रकार शासकीय कर्मचारियों के लिए तय की गई सिविल सेवा आचरण अधिनियम का पालन सुनिश्चित हो। किसी भी प्रकार की उल्लंघन की स्थिति न बनें।

कलेक्टर गोयल ने नशीली दवाओं के विरूद्ध पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही जारी रखने के निर्देश उन्होंने दिए। आबकारी विभाग से जुड़े मामलों में कागजी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने के लिए कहा। जिससे प्रकरण में तेजी से कार्यवाही हो। कलेक्टर गोयल ने बाहर से यहां काम करने आने वाले श्रमिकों तथा किरायेदारों के पुलिस वेरीफिकेशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों की जानकारी उद्योगों के माध्यम से संबंधित थानों के संज्ञान में हो। यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इससे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करें। कलेक्टर गोयल ने ऊंची ईमारतों व अस्पतालों के फायर सेफ्टी के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में अनिवार्य रूप से फायर सेफ्टी ऑडिट होना चाहिए। साथ ही नये अस्पतालों में बिना फायर सेफ्टी के लाईसेंस नहीं दिए जाने का प्रावधान है जिसका पूर्णत: पालन सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर गोयल ने औद्योगिक वाहनों के सड़क पर की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि उडऩ दस्ते व विभागीय टॉस्क फोर्स के माध्यम से जांच कर चालानी कार्यवाही की जा रही है। उद्योगों को नोटिस भी जारी किया गया है। कलेक्टर गोयल ने माईनिंग क्षेत्र में भी खनन व ट्रांसपोर्टेशन में लगी गाडिय़ों की पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश खनिज अधिकारी को दिए।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने जिले में सामाजिक सौहाद्र्र को लेकर भी विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए काम करने के लिए कहा। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के अमले को अपना सूचना तंत्र सक्रिय रखते हुए किसी भी प्रकार की अराजक स्थिति उत्पन्न होने से पहले उस पर प्रभावी नियंत्रण की बात कही। इसी के साथ ही साईबर सुरक्षा को लेकर भी कलेक्टर कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने जमीनी स्तर तक सूचनाओं व जानकारियों के प्रवाह के लिए विभागीय समन्वय के साथ सूचना तंत्र बनाने के निर्देश दिए। जिससे लोगों को साईबर क्राईम को लेकर लगातार जागरूक किया जा सके।

बैठक में एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय, डीएसपी साईबर क्राईम अभिनव उपाध्याय सहित सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार शिवकुमार डंनसेना, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी बैठक में शामिल हुए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..4 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़4 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending