Connect with us

खबर बिलासपुर

कलेक्टर पहुंचे खेत, डिजिटल क्रॉप सर्वे का लिया जायज़ा ..

Published

on

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बोदरी तहसील का चयन ..

बिलासपुर, बोदरी तहसील के सभी 32 ग्रामों सहित जिले के कुल 54 गावों में इस बार मैनुअल तरीके से नहीं बल्कि डिजिटल तरीके से क्रॉप सर्वे (गिरदावरी) का कार्य किया जा रहा है।कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में बोदरी तहसील के गांव भटगांव का दौरा कर चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का जायज़ा लिया। उन्होंने शासन के निर्देश के अनुरूप 30 सितंबर तक सर्वे का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के रूप में डिजिटल क्रॉप सर्वे हाथ में लिया गया है। कलेक्टर ने सर्वेयर से सर्वे के संबंध में जानकारी ली एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे का लाइव सर्वे देखा। डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं सामान्य गिरदावरी में अंतर एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से होने वाले लाभ की जानकारी भी ली।

विदित हो कि वर्तमान में फसल की शुद्धता के साथ शत प्रतिशत गिरदावरी का कार्य करने हेतु शासन ने रीयल टाइम गिरदावारी / डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से कराई जा रही है। जिला बिलासपुर के तहसील बोदरी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयन किया गया है । जिसके 13 हल्के के कुल 32 गांव के कुल 20 हजार से अधिक खसरों का डिजिटल सर्वे किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य 11 तहसीलों के 2- 2 ग्राम मिलाकर 22 ग्रामों में डिजिटल क्रॉप सर्वे कराई जा रही है।इसमें उसी गांव के ही शिक्षित बेरोजगार युवा जैसे एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट से सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे का कार्य सर्वेयर मौके में जाकर ही कर सकते हैं। इसमें सर्वे के दौरान फसल का 3 फोटो लेना भी अनिवार्य है। सर्वे की मुख्य विशेषता यह है कि इसके माध्यम से गिरदावरी में होने वाली त्रुटि व गलत प्रविष्टि को रोका जा सकता है। साथ ही फसल के प्रकार ,खेत का सिंचित, असिंचित की जानकारी एवं वास्तविक रकबा और खसरा की जानकारी प्राप्त होती है। इसके किसानों को अपने फसल को धान खरीदी केन्द्र में बेचने में भी सुविधा होगी।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर व प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख मनीष साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा बजरंग वर्मा, तहसीलदार बोदरी संदीप साय, नायब तहसीलदार बोदरी ओमप्रकाश चंद्रवंशी, हल्का पटवारी, सरपंच, किसान, कोटवार एवं सर्वेयर उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending