खबर बिलासपुर
28 सितम्बर विश्व रैबिज दिवस के अवसर पर निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित ..

कलेक्टर ने पालतू पशुपालकों से पशुओं को टीका लगवाने की अपील की ..
बिलासपुर, जिला पशु चिकित्सालय में आज 28 सितम्बर 2024 को विश्व रैबिज दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण और नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पशु चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम सवेरे 9 बजे से आयोजित किया गया। इसके साथ ही सभी पशु चिकित्सा संस्थानों में भी टीकाकरण किया गया। कलेक्टर ने पशुपालकों को इस अवसर पर टीकाकरण कार्ड और एनिमल हेल्थ किट भी दिया। बड़ी संख्या में शहर के पालतू पशुपालकों ने कैंप में अपने पालतू पशुओं को रेबीज का टीका लगवाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निःशुल्क रेबीज टीका लगवाया जा रहा है। सभी पशुपालकों को अपने पालतू पशुओं को रेबीज का टीका लगवाना चाहिए। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर वर्ष मानसून के पहले एक अभियान चलाकर रेबीज टीकाकरण किया जाए। पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. जीएसएस तंवर ने बताया कि साल भर में 30 हजार से ज्यादा पशुओं का टीकाकरण होता है।


कार्यक्रम में जिला पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ राम ओंतावावार, डॉ विरेंद्र पिल्ले, डॉ टीडी सरजात, डॉ अजय अग्रवाल, डॉ अर्चना अग्रवाल, डॉ रामनाथ बंजारे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। रैबिज या अलर्क रोग एक घातक वायरल संक्रमण है जो संक्रमित जानवरों के लार से मनुष्यों में फैलता है। रैबिज आमतौर पर जानवरों जैसे कुत्ता, बिल्ली, चमगादड़ों के काटने से फैलता है। रैबिज के लक्षणों में सिर दर्द, हाइड्रोफोबिया, अधिक लार आना, मांस पेंशियों में एैठन, लकवा आदि शामिल है। एक बार रैबिज संक्रमण होने के बाद इसका कोई प्रभावी उपचार नही होने से आमतौर पर ये मौत का कारण बनती है।

अतः पालतू जानवरों के काटने से संक्रमण की आशंका होती है। रैबिज सम्पर्क में आने पर संक्रमण फैलने से रोकने के लिए टीके लगवाना आवश्यक है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login