खबर सक्ती ...
25 अक्टूबर को जरिता लैत फलांग और डॉ. चरणदास महंत की उपस्थिति में होगा कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन ..

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए सक्ती में जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता ..
सक्ती, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने 25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया है। यह सम्मेलन दोपहर 1 बजे से सामुदायिक भवन, बुधवारी बाजार रोड, सक्ती में आयोजित किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी, श्रीमती जरिता लैत फलांग, और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रामकुमार यादव और विधायक बालेश्वर साहू सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की भी उपस्थितथी रहेगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले भर के पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पंच, सरपंच, पार्षद, और कांग्रेस के पदाधिकारियों से सम्मेलन में उपस्थित रहने की अपील की है।
इस सम्मेलन का उद्देश्य आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करना और कार्यकर्ताओं को निर्देशित करना है, ताकि सभी बूथों पर पार्टी की मजबूती सुनिश्चित की जा सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …





















You must be logged in to post a comment Login