Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

सीएमएचओ कार्यालय सारंगढ़ में 18 और 19 नवंबर को होगा वाक-इन ..

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़, सारंगढ़ जिले के भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की एक मोबाइल मेडिकल यूनिट चलित वाहन इकाई के संचालन के लिए मानव संसाधन की अस्थाई संविदा भर्ती हेतु वाक- ईन का आयोजन किया जाएगा। आवेदन का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन में या कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।

वॉकिंग इंटरव्यू अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ नर्स का 18 नवंबर को, लैब टेक्नीशियन तथा वाहन चालक का 19 नवंबर को वाक- ईन आयोजित किया जाएगा। वाक- ईन में निर्धारित समय सुबह 9 से 11 बजे तक अभ्यर्थियों का आवेदन पंजीयन किया जाएगा और प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र की सूची दोपहर 2 बजे तक प्रकाशित किया जाएगा। दोपहर 2 से 3 बजे तक दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। इसी प्रकार शाम 5 बजे तक पात्र-अपात्र सूची की अंतिम प्रकाशन एवं मेरिट लिस्ट और चयन सूची के प्रकाशन किया जाएगा।

भर्ती हेतु निर्धारित आवेदन शुल्क के 200 रूपय लिया जाएगा। आवेदन शुल्क के लिए जिला रेडक्रास सोसाइटी समिति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कक्ष क्रमांक 6 में आवेदन शुल्क जमा कर पावती लिया जा सकता है। वाक- ईन के दिन आवेदन शुल्क की जमा पावती संलग्न करना अनिवार्य है अन्यथा बिना पावती संलग्न आवेदन को अमान्य किया जाएगा। चिकित्सा अधिकारी के लिए योग्यता एमबीबीएस, स्टाफ नर्स के लिए बीएससी नर्सिंग या जीएनएम कोर्स उत्तीर्ण और सीजी नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। इसी प्रकार लैब टेक्नीशियन के लिए बीएमएलटी या डीएमएलटी के साथ छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। वाहन चालक के लिए आठवीं पास और हैवी व्हीकल लाइसेंस जीवित होना अनिवार्य है। इच्छुक पत्र विद्यार्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर निर्धारित तिथि एवं समय में निर्धारित स्थान कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में उपस्थित होकर वाक- ईन में शामिल हो सकते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

अवैध धान भंडारण पर दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त ..

कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ..

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार , लेखा...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

मुख्य अतिथि के इंतजार में बीत गया जिले का जनजातीय गौरव दिवस, नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ..

ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में था नाम, समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल .. सक्ती, सोशल मीडिया...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, मसनिया खुर्द और खैरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी पर जोर, डेनेज-तिरपाल से लेकर पेयजल एवं तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending