Connect with us

खबर सक्ती ...

शासकीय प्राथमिक विद्यालय बोरदा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित ..

Published

on

स्कूली बच्चों ने दी देशभक्ति और ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां ,

जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय विकास और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की ..

सक्ती, शासकीय प्राथमिक विद्यालय बोरदा में 4 फरवरी 2025 को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. चंद्रा मुख्य अतिथि रहे, जबकि विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.पी. राठौर ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संकुल प्रभारी बी. चक्रवर्ती एवं जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति दी। अतिथियों का स्वागत बुके और बैज लगाकर किया गया। क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, ज्ञानवर्धक और सामाजिक विषयों से संबंधित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

मुख्य अतिथि एन.के. चंद्रा ने अपने संबोधन में विद्यालय के विकास में निरंतर सहयोग देने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देने की बात कही। विकासखंड शिक्षा अधिकारी राठौर ने शिक्षा के साथ सांस्कृतिक आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। संकुल प्रभारी एवं जिला सांख्यिकी अधिकारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका श्रीमती तिरीथ बाई लहरे, सुरेश पटेल और ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रधान पाठक ममता साहू और चंद्र प्रकाश तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि आभार प्रदर्शन विद्यालय प्रमुख ममता साहू ने किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर जयश्री जैन ..

ई-ऑफिस प्रणाली से होगा शासकीय कामकाज, लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश ..

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने लिए गए दाल, चावल और पनीर के नमूने, लापरवाही पर प्रतिष्ठानों को थमाया नोटिस .....

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .....

खबर कोरबा1 दिन ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending