Connect with us

खबर सक्ती ...

ज्ञान कुंज पब्लिक स्कूल असोंदा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव ..

Published

on

विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारित करना विद्यालय का दायित्व: आचार्य राजेंद्र शर्मा ,

संस्कारित शिक्षा से ही राष्ट्र की सर्वांगीण प्रगति संभव: अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, ज्ञान कुंज पब्लिक स्कूल असोंदा में वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित राजेंद्र शर्मा के मंत्रोच्चार व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथि स्वागत के उपरांत उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान करना विद्यालय का महत्वपूर्ण दायित्व है, जिसे ज्ञान कुंज पूरी निष्ठा से निभा रहा है।

कार्यक्रम में अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि संस्कारित शिक्षा से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है, जिससे समाज समृद्ध व खुशहाल बनेगा। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय के प्रयासों में सहयोग देने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि व जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। इस अवसर पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के सदस्य गेंद राम प्रधान, बी.डी. चौहान सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन मिथिलेश प्रधान ने किया, जबकि विद्यालय संचालक विनोद साहू ने अतिथियों और अभिभावकों का आभार प्रकट करते हुए सभी के सहयोग की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के शीतल यादव, हम केवट, सुनीता लहरे, नेहा राठौर, प्रिया महंत, कविता यादव, नीतू राठौर, कुसुमलता सिदार, शालिनी पटेल सहित शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा14 घंटे ago

मजबूत लोकतंत्र की नींव मजबूत मतदाता सूची और जागरूक मतदान से होगी तैयार, ELC के जरिए विद्यार्थियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर ..

कोरबा जिले में 20 नवंबर तक तीन चरणों में होंगी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं, जिला स्तर पर चयनित 10 प्रतिभागियों...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना, राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला दूसरा स्थान ..

‘छत्तीसकला’ से चमका बिहान की दीदियों का हुनर, पीएम जनमन आवास मॉडल और प्लास्टिक से सड़क निर्माण बना आकर्षण; जल...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां, 51 पदकों से मेधावी सम्मानित ..

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी बोले- विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक, संस्थान में सात सेंटर ऑफ...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय, सर्किट हाउस, पुल एवं सड़क कार्यों का किया निरीक्षण ..

निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश .. रायपुर, लोक निर्माण विभाग के...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

सड़क-पुलों की गुणवत्ता सुधारने इंजीनियरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण ..

लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 4 नवंबर को रायपुर में आयोजित , उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती विकासखंड की 08 ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से 16 नवम्बर तक आमंत्रित किए गए आवेदन ..

सकरेलीकला, परसदाखुर्द, गढगोढ़ी, पतेरापालीकला, केरीबंधा, अर्जुनी, ऋषभतीर्थ एवं बोईरडीह के लिए आवेदन किए गए आमंत्रित .. सक्ती, जिले के विकासखंड...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र ..

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी गई जानकारी , जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों ने किया अवलोकन,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिला सक्ती की ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण तेज, विकास कार्यों की हो रही जमीनी जांच ..

भौतिक सत्यापन के साथ पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के मानकों की हो रही गहन समीक्षा .. सक्ती, राज्य कार्यालय के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

नई दिल्ली ..2 दिन ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending