Connect with us

ख़बर रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का भव्य आयोजन ..

Published

on

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का भव्य आयोजन .. Kshiti Technologies

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला पत्रकारों को किया सम्मानित, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया बल ..

रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला पत्रकारों को सम्मानित किया और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएँ समाज का सशक्त आधार हैं, और छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सामर्थ बनाने के लिए सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएँ हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं, और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि उन्हें हर अवसर पर समान अधिकार और सुरक्षा मिले।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ‘महतारी वंदन’ की संकल्पना को साकार करने के लिए समर्पित है। वर्तमान युग में महिलाएँ केवल परिवार और समाज का ही नहीं, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

महिला पत्रकारों के योगदान की सराहना –

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का भव्य आयोजन .. Kshiti Technologies

मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारिता में महिलाओं की भूमिका को विशेष रूप से सराहा। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकारों ने समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों की आवाज बनने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकारों की मेहनत, निडरता और निष्पक्षता समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद कर रही है। महिला पत्रकारों ने अपनी साहसिक पत्रकारिता से न केवल जनता के अधिकारों की रक्षा की है, बल्कि उन मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया है, जो आमतौर पर अनसुने रह जाते हैं। उन्होंने महिला पत्रकारों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया और उन्हें आगे भी सच और न्याय की आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया।

महिला सुरक्षा और सुविधाओं पर सरकार का विशेष ध्यान –

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिला सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य में विशेष महिला थानों, हेल्पलाइन सेवाओं और कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में महिला थानों और कामकाजी महिलाओं के लिए सुविधाओं का विशेष प्रावधान किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘महतारी वंदन’ योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में सरकार ठोस कदम उठा रही है।

सम्मानित हुईं महिला पत्रकार –

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का भव्य आयोजन .. Kshiti Technologies

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुश्री रश्मि ड्रोलिया, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती मधुमिता पाल, श्रीमती सरिता दुबे, सुश्री निशा द्विवेदी, सुश्री निधि प्रसाद, शगुफ्ता शिरीन, सुश्री चित्रा पटेल, सुश्री करिश्मा सोनी, आफताब बेगम, सुश्री खुशबू ठाकरे, श्रीमती तनु वर्मा, श्रीमती आकांक्षा तिवारी, आकांक्षा दुबे, सुश्री रसिका पांडे सहित 60 से अधिक महिला पत्रकारों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिला पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सहायक है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने महिला पत्रकारों को छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए संचालित योजनाएँ उनके आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि महिलाएँ केवल आत्मनिर्भर ही नहीं, बल्कि समाज में अपनी पहचान को और अधिक मजबूत करें। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार महिलाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और वित्तीय सहायता जैसी योजनाओं को और अधिक विस्तारित करने पर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर शासन की योजनाओं से संबंधित बुकलेट, ब्रोशर और पुस्तकें प्रदान की गईं, ताकि वे इनका लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें।

सम्मान में दी गईं स्मृति चिन्ह और उपहार –

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का भव्य आयोजन .. Kshiti Technologies

कार्यक्रम के दौरान महिला पत्रकारों और गणमान्य महिलाओं को सम्मानस्वरूप शॉल, स्मृति चिन्ह और आकर्षक बैग भेंट किए गए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सम्मान केवल उनके कार्यों की सराहना नहीं, बल्कि उनके योगदान को आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि महिलाएँ आत्मनिर्भर बनें, और वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह से जागरूक हों।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आने वाले समय में सरकार नई योजनाओं को लागू करेगी, जिनमें महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक महिला को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मिले, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा सकें। मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ।

मुख्यमंत्री साय ने महिला पत्रकारों और उपस्थित गणमान्य महिलाओं के साथ संवाद किया और उनके विचारों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार महिलाओं की भागीदारी और उनकी आवाज को और अधिक सशक्त करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार प्रकट किया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

एकलव्य विद्यालय छोटेमुड़पार में पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह .. Kshiti Technologies एकलव्य विद्यालय छोटेमुड़पार में पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह .. Kshiti Technologies
खबर खरसिया ..6 hours ago

एकलव्य विद्यालय छोटेमुड़पार में पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह ..

खरसिया, एकलव्य मॉडल रेज़िडेंशियल स्कूल, छोटेमुड़पार (खरसिया) में आज 7 दिसंबर को पूर्व छात्र मिलन समारोह (Alumni Meet) का भव्य...

जमीन गाइडलाइन में 100 से 800% वृद्धि के विरोध में सक्ती में संगठित हुआ प्रॉपर्टी संघ राहुल अग्रवाल बने अध्यक्ष .. Kshiti Technologies जमीन गाइडलाइन में 100 से 800% वृद्धि के विरोध में सक्ती में संगठित हुआ प्रॉपर्टी संघ राहुल अग्रवाल बने अध्यक्ष .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...6 hours ago

जमीन गाइडलाइन में 100 से 800% वृद्धि के विरोध में सक्ती में संगठित हुआ प्रॉपर्टी संघ राहुल अग्रवाल बने अध्यक्ष ..

कल 8 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे अग्रसेन चौक में होगा गाइडलाइन वृद्धि का विरोध प्रदर्शन .. सक्ती, राज्य सरकार...

बरपाली में भव्य गीता जयंती महोत्सव सम्पन्न, सामूहिक पाठ और गीता आरती ने बांधा समां .. Kshiti Technologies बरपाली में भव्य गीता जयंती महोत्सव सम्पन्न, सामूहिक पाठ और गीता आरती ने बांधा समां .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...7 hours ago

बरपाली में भव्य गीता जयंती महोत्सव सम्पन्न, सामूहिक पाठ और गीता आरती ने बांधा समां ..

स्वामी कौशलेंद्र कृष्णा जी महाराज सहित अनेक गणमान्य अतिथि हुए शामिल, विद्यार्थियों की बड़ी सहभागिता .. सक्ती, गीता जयंती आयोजन...

कानून की जीत : अपराधिक मानव वध में आरोपी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा .. Kshiti Technologies कानून की जीत : अपराधिक मानव वध में आरोपी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा .. Kshiti Technologies
खबर रायगढ़7 hours ago

कानून की जीत : अपराधिक मानव वध में आरोपी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा ..

इंस्पेक्टर कुमार गौरव साहू की सटीक विवेचना ने संगीन अपराधों में आरोपी को दिलाई कठोर सजा .. रायगढ़, पुलिस अधीक्षक...

रामलीला के दूसरे दिन मुनि आगमन, ताड़का, मारीच व सुबाहु वध की आकर्षक प्रस्तुति .. Kshiti Technologies रामलीला के दूसरे दिन मुनि आगमन, ताड़का, मारीच व सुबाहु वध की आकर्षक प्रस्तुति .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...8 hours ago

रामलीला के दूसरे दिन मुनि आगमन, ताड़का, मारीच व सुबाहु वध की आकर्षक प्रस्तुति ..

सरपंच सुनीता रमेश साहू एवं ग्रामवासियों के विशेष सहयोग से ग्राम पंचायत कोटेतरा में 40 वर्ष बाद हो रहा ऐतिहासिक...

वेल विशर फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क दंत एवं नेत्र परीक्षण शिविर .. Kshiti Technologies वेल विशर फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क दंत एवं नेत्र परीक्षण शिविर .. Kshiti Technologies
खबर जांजगीर-चांपा ..8 hours ago

वेल विशर फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क दंत एवं नेत्र परीक्षण शिविर ..

बच्चों के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु तिलई में सराहनीय पहल .. जांजगीर-चांपा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा तिलई स्थित सम्पत लाल कौशिक...

खरसिया सरपंच संघ का चुनाव सम्पन्न, राधेलाल राठिया सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित .. Kshiti Technologies खरसिया सरपंच संघ का चुनाव सम्पन्न, राधेलाल राठिया सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित .. Kshiti Technologies
खबर खरसिया ..10 hours ago

खरसिया सरपंच संघ का चुनाव सम्पन्न, राधेलाल राठिया सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित ..

81 पंचायतों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन, सरपंच सदन भवन निर्माण की मांग जोरदार .. खरसिया, खरसिया सरपंच...

हरदी गाँव में बाबा साहब को श्रद्धांजलि, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन .. Kshiti Technologies हरदी गाँव में बाबा साहब को श्रद्धांजलि, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...11 hours ago

हरदी गाँव में बाबा साहब को श्रद्धांजलि, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ..

सक्ती, जैजैपुर विकासखंड के ग्राम हरदी में बुधवार को ग्रामवासियों ने भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर...

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर किया श्रद्धासुमन अर्पित .. Kshiti Technologies नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर किया श्रद्धासुमन अर्पित .. Kshiti Technologies
ख़बर रायपुर1 day ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर किया श्रद्धासुमन अर्पित ..

महंत दंपति ने संविधान निर्माता बाबासाहेब को किया नमन: समानता और समरसता के संदेश पर चलने की अपील , “पूजने...

सक्ती के अंबेडकर चौक में छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा मंच ने बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि .. Kshiti Technologies सक्ती के अंबेडकर चौक में छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा मंच ने बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...1 day ago

सक्ती के अंबेडकर चौक में छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा मंच ने बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि ..

पुण्यतिथि पर पदाधिकारियों ने सतनाम बस्ती में पहुंचकर फैलाया जागरूकता का संदेश .. सक्ती, संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के अग्रदूत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending