Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में शांति समिति की बैठक आयोजित ..

Published

on

होली और रमजान के मद्देनजर
त्योहारों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाए – एसडीओपी मनीष कुंवर ..

सक्ती, 14 मार्च, शुक्रवार को हिंदू समुदाय का प्रमुख त्योहार होली बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही, मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान महीना भी चल रहा है, जिसमें शुक्रवार को जुम्मे की नमाज अदा की जाती है। इन दोनों महत्वपूर्ण अवसरों के मद्देनजर, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज सक्ती तहसील कार्यालय के सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनीष कुंवर, थाना प्रभारी बृजेश तिवारी, अतिरिक्त तहसीलदार विद्याभूषण साव, नायब तहसीलदार जागृति आनंद, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि महबूब खान ने आश्वासन दिया कि होली के दिन मुस्लिम समुदाय पूर्ण सहयोग करेगा, जिससे हिंदू भाईयों को होली खेलने में कोई परेशानी न हो। यह कदम सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश –

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनीष कुंवर ने शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित दिशा-निर्देशो का पालन करने को कहा:

किसी से भी अभद्र व्यवहार न करें; गाली-गलौज और अश्लील गानों का प्रयोग वर्जित है।

हरे-भरे पेड़ों को न काटें और जबरन रंग-गुलाल न लगाएं।

महिलाओं का सम्मान करें और अच्छे नागरिक का परिचय दें।

बिजली खंभों के नीचे व तंग गलियों में होलिका दहन न करें; होलिका दहन के समय पांच व्यक्ति ही उपस्थित रहें।

दहन में जबरन दरवाजे, खिड़कियां या जलाऊ लकड़ी न डालें; पेंट, डामर या कीचड़ का प्रयोग न करें।

मुखौटा पहनना पूर्णतः प्रतिबंधित है और गैर कानूनी है।

नशा न करें और नशे में वाहन न चलाएं; मोबाइल से अभद्र संदेश या गाली-गलौज न करें।

पानी का सदुपयोग करें और सांप्रदायिक भावनाओं का सम्मान करें; मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, गिरजाघर में प्रार्थना करने वालों पर जबरन रंग न डालें।

परीक्षाओं के मद्देनजर ध्वनि यंत्रों का कम आवाज में उपयोग करें; यात्रा करने वालों पर जबरन रंग-गुलाल न डालें।

अफवाहों पर ध्यान न दें; सत्यापन कर पुलिस को सूचना दें।

दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाएं और नशे में वाहन न चलाएं; होलिका दहन समय पर ही करें।

सड़कों पर लकड़ी या पत्थर से अवरोध न बनाएं, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

पुलिस प्रशासन द्वारा शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी, और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनीष कुंवर ने आवश्यक सूचना देने हेतु पुलिस कंट्रोल द्वारा मोबाइल नंबर 9479189615 भी जारी किया है।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए और प्रशासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। सभी ने मिलकर होली और रमजान के त्योहारों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

अवैध धान भंडारण पर दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त ..

कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ..

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार , लेखा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

मुख्य अतिथि के इंतजार में बीत गया जिले का जनजातीय गौरव दिवस, नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ..

ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में था नाम, समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल .. सक्ती, सोशल मीडिया...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, मसनिया खुर्द और खैरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी पर जोर, डेनेज-तिरपाल से लेकर पेयजल एवं तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending