Connect with us

खबर सक्ती ...

ऐन मौके पर स्थगित हुआ सक्ती जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव ..

Published

on

भाजपा-कांग्रेस में बढ़ी सरगर्मी, समीकरण बदलने के आसार ,

नई चुनाव तिथियों की घोषणा, 23 मार्च को होगा मतदान ..

सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती में 12 मार्च को प्रस्तावित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव ऐन मौके पर टाल दिए गए। निर्धारित तिथि पर चुनाव न हो पाने का कारण पीठासीन अधिकारी रविशंकर राठौर का स्वास्थ्य खराब होना बताया गया, जो एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इसी के चलते चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के जनपद सदस्य चुनाव से पहले से ही अपने क्षेत्रों से बाहर थे। बताया जा रहा है कि इन सदस्यों को दोनों दलों ने गोवा की सैर कराई थी। जनपद सदस्यों को 12 मार्च को मतदान के लिए उपस्थित होना था, लेकिन चुनाव स्थगित होने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

राजनीतिक समीकरण में बदलाव की संभावना –

चुनाव स्थगित होने से राजनीतिक समीकरण बदलने के आसार जताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पास 14 सदस्यों का समर्थन था, जबकि भाजपा के पास 10 सदस्य थे। इस स्थिति में कांग्रेस का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा था। हालांकि, अब चुनाव के स्थगित होने से भाजपा को अपने पक्ष में कुछ सदस्यों को लाने का अवसर मिल सकता है, खासकर जब राज्य में भाजपा की सरकार है।

नई तिथियों की घोषणा –

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई समय सारणी जारी कर दी गई है:

सूचना जारी करने की तिथि: 17 मार्च 2025

चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने की तिथि: 23 मार्च 2025

प्रथम विशेष सम्मिलन की तिथि: 26 मार्च 2025

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कांग्रेस अपनी बढ़त बरकरार रख पाएगी या भाजपा सत्ता के प्रभाव का उपयोग कर अपने पक्ष में समीकरण बदल देगी। आने वाले दिनों में यह राजनीतिक लड़ाई और भी दिलचस्प होने वाली है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending