Connect with us

खबर सक्ती ...

सरकार बदली, स्वास्थ्य सेवाएं बिगड़ी – सक्ती जिले में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से जनता परेशान ..

Published

on

कभी मिसाल बनी स्वास्थ्य व्यवस्था आज निरीक्षण और फोटो तक सिमटी ..

सक्ती, जिला बनने के बाद सक्ती में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की शुरुआत हुई थी, लेकिन हाल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जब सक्ती को नया जिला घोषित किया गया, तो श्रीमती नूपुर राशि पन्ना को प्रथम कलेक्टर नियुक्त किया गया। उनके कार्यकाल में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया। डॉ. सूरज सिंह राठौर को मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (सीएचएमओ) बनाया गया।

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप-स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति में सुधार आया। सुरक्षित प्रसव के लिए समुचित सुविधाएं विकसित की गईं और गंभीर बीमारियों का इलाज स्थानीय स्तर पर संभव हो सका। तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एम्बुलेंस की सुविधा शुरू की गई, जिससे समय पर इलाज मिलना संभव हो सका। जिले के प्रतिष्ठित परिवारों ने भी सरकारी अस्पतालों में प्रसव के लिए भरोसा जताया।

लेकिन सरकार बदलने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति फिर से बिगड़ने लगी है।

जिले के अधिकांश लोग सीएचएमओ को पहचानते तक नहीं। ज़रूरत के समय लोग सीधे बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) से संपर्क करते हैं और शिकायतें भी उन्हीं तक सीमित रह जाती हैं।

वर्तमान सीएचएमओ पर आरोप है कि वे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था से कोई खास सरोकार नहीं रखते। जिले के कई अनुभवी चिकित्सक स्थानांतरण ले चुके हैं। मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाल ही में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया था, जिसके बाद विपक्ष ने सीएचएमओ को हटाने की मांग की है। वहीं, आरोप है कि सीएचएमओ खुद बीएमओ के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।

सत्ताधारी दल के नेता इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। केवल निरीक्षण और फोटो सेशन तक सीमित कार्रवाई से स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं दिख रहा है। अब सवाल यह उठता है कि क्या जिला प्रशासन और सरकार इस गिरती हुई व्यवस्था की जिम्मेदारी लेगी और ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कदम उठाएगी?

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending