Connect with us

ख़बर रायपुर

बृजमोहन अग्रवाल के आतिथ्य में डॉ सोमनाथ यादव की अध्यक्षता मे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न ..

Published

on

बैठक में सक्ती जिला संघ की ओर से स्काउट गाइड सक्ती जिले के कमिश्नर अंकित अग्रवाल हुए शामिल ..

रायपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 16 अप्रैल को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में किया गया। राज्य कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए। उन्होंने स्वयं सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों से स्काउटिंग गतिविधियों की जानकारी ली और संगठन की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा की।

राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीते वर्ष में आयोजित गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे नवाचारों की सफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्काउटिंग गतिविधियों की शुरुआत हो चुकी है, जो युवा वर्ग के व्यक्तित्व निर्माण और सेवा भावना को सुदृढ़ करेगी।

बैठक में कई अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया, जिनमें छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित राष्ट्रीय जंबूरी की तैयारियों और राष्ट्रीय स्तर की बैठक के आयोजन, 2025-26 के वार्षिक युवा एवं वयस्क कार्यक्रमों की स्वीकृति, राज्य मुख्यालय के कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं वेतनमान से जुड़े मुद्दे, और समस्त जिला संघों के प्रभावी गठन पर रणनीति शामिल रही।

बैठक के दौरान प्रस्तावित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी और प्रथम अंतर्राष्ट्रीय गाइड जंबूरी के आयोजन पर विशेष रूप से चर्चा की गई, जिसमें बृजमोहन अग्रवाल ने परिवहन, भोजन, आवास और आयोजन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय होगा और इसकी तैयारी हर स्तर पर उत्कृष्टता के साथ की जानी चाहिए।

साथ ही आपदा प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास शिविरों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया। राज्यपाल अलंकरण समारोह की तैयारी और झांकी (अभनपुर) एवं झीपन (बलौदाबाजार) स्थित राज्य प्रशिक्षण केन्द्रों के रखरखाव एवं विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।

बृजमोहन अग्रवाल ने बस्तर, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील जिलों में स्काउटिंग गतिविधियों को सशक्त करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि स्काउटिंग को और अधिक व्यापक रूप देने के लिए समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाए।

बैठक में सक्ति संघ की ओर से सक्ती जिले के कमिश्नर अंकित अग्रवाल एवं राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्य, सभी जिलों के जिला मुख्य आयुक्त, राज्य सचिव कैलाश सोनी, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) शैलेन्द्र मिश्रा, राज्य सह सचिव शिवानी गणवीर, राज्य संगठन प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सरिता पांडेय, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) विजय यादव, राज्य आयुक्त स्काउट (वयस्क संसाधन) देवेन्द्र कुमार साखरे, राज्य आयुक्त गाइड प्रतिमा ठाकरे झा एवं राज्य कोषाध्यक्ष मुरली शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र मिश्रा ने किया।

इस बैठक से यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि छत्तीसगढ़ में स्काउटिंग को नई ऊर्जा, दिशा और संरचना देने की व्यापक तैयारी की जा रही है। यह पहल प्रदेश में युवाओं के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सेवा की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप ..

सहकारिता मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा , मंत्री कश्यप ने सहकारी सप्ताह 2026 पर आधारित काफी-टेबल बुकलेट का...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श ..

दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक , विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंध जैसे मुद्दों पर सामाजिक व राजनीतिक...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती ने लगाया विधिक जागरूकता शिविर, शिकायत प्रक्रिया से लेकर निःशुल्क विधिक सहायता तक दी जानकारी ..

जिला न्यायाधीश लीना अग्रवाल ने कहा—हर महिला को मिले सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त कार्यस्थल .. सक्ती, कार्यस्थल पर महिलाओं को...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अमृत मिशन के कार्य मिशन मोड में पूरे कर शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश , नालंदा परिसरों के...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

17 सितंबर से सक्ती जिले में गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा शुभारंभ .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending