ख़बर रायपुर
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती पर किया नमन ..

डॉ. महंत ने नागरिकों से संविधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का किया आह्वान ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन देश के सामाजिक, राजनीतिक और न्यायिक इतिहास का अद्वितीय अध्याय है। 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें नमन करते हुए डॉ. महंत ने उनके योगदान को याद किया।
डॉ. महंत ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे न केवल संविधान के निर्माता थे, बल्कि एक प्रखर विधिवेत्ता, कुशल अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और मानव अधिकारों के सजग प्रहरी भी थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को स्थापित करने के लिए समर्पित कर दिया।
संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में बाबा साहेब ने भारत को एक ऐसा मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया, जिसकी बदौलत आज देश विविधताओं में एकता की मिसाल बना हुआ है। डॉ. महंत ने विशेष रूप से यह रेखांकित किया कि दलितों, वंचितों, श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए बाबा साहेब ने ऐतिहासिक संवैधानिक प्रावधान सुनिश्चित किए।
डॉ. महंत ने कहा कि बाबा साहेब का राष्ट्र निर्माण में योगदान अतुलनीय है और आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक आदर्शों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को आत्मसात करें तथा उन्हें और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …






















You must be logged in to post a comment Login