Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

“रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून” कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं नन्हे अंशिका और लक्ष्य ..

Published

on

जांजगीर-चांपा, गर्मियों की तपती दोपहरी में जब तापमान चरम पर होता है और हर जीव जल की एक-एक बूंद को तरसता है, ऐसे समय में जांजगीर-चांपा जिले के डागा कॉलोनी, बरपाली चौक चांपा निवासी स्वर्गीय रोशन लाल जी के परिवार के नन्हे मुन्ने बच्चे – अंशिका और लक्ष्य अग्रवाल, एक सराहनीय पहल कर समाज को प्रेरणा दे रहे हैं।

“रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून” –

इस प्रसिद्ध दोहे की सार्थकता को अंशिका और लक्ष्य ने अपने व्यवहार में उतार लिया है। इन मासूम बच्चों ने गौ माता, पक्षियों व अन्य बेजुबान जीवों के लिए अपने घर के बाहर पानी की व्यवस्था की है, ताकि भीषण गर्मी में इन जीवों को राहत मिल सके।

अंशिका और लक्ष्य की यह छोटी सी लेकिन भावनाओं से भरी कोशिश यह संदेश देती है कि यदि हम सभी थोड़ी सी भी संवेदनशीलता दिखाएं तो कई बेजुबान जीवों की जान बचाई जा सकती है। इंसानों को तो अपनी प्यास बोलकर बुझाने की क्षमता मिली है, लेकिन पशु-पक्षी चुपचाप तड़पते हैं, जिन्हें हम यदि समय रहते पानी उपलब्ध करवा दें, तो यह एक बड़ी सेवा मानी जाएगी।

समाज को चाहिए कि वह इन बच्चों से प्रेरणा ले और अपने घरों, मोहल्लों तथा सार्वजनिक स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करे। यह सिर्फ एक नैतिक कर्तव्य नहीं, बल्कि मानवीयता की पहचान भी है।

चलो, अंशिका और लक्ष्य से प्रेरणा लें और इस गर्मी में बेजुबानों की प्यास बुझाकर मानवता का परिचय दें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

एक दीपक पितरों के नाम से रोशन हुए सक्ती के दोनों मुक्तिधाम ..

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की अनूठी पहल, दीपावली की रात पितरों की स्मृति में जलाए दीप, मुक्तिधाम दीपों की...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending