Connect with us

खबर सक्ती ...

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदोरा के आईटी और रिटेल छात्रों ने किया 10 दिवसीय इंटर्नशिप, सीखे व्यावसायिक कौशल ..

Published

on

सक्ती, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बंदोरा में अध्ययनरत कक्षा 11वीं एवं 12वीं के आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) और रिटेल ट्रेड के विद्यार्थियों को 10 दिवसीय इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया गया। यह इंटर्नशिप व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत छात्रों को वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव देने और उनके कौशल को निखारने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

छात्रों ने यह इंटर्नशिप चॉइस सेंटर कंप्यूटर संस्थान और मालखरौदा स्थित शॉपिंग मॉल में पूरी की। जहां आईटी के विद्यार्थियों ने कंप्यूटर से संबंधित ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यों का प्रशिक्षण प्राप्त किया, वहीं रिटेल ट्रेड के छात्रों ने मॉल में बिलिंग, ग्राहक सेवा और विपणन के विविध पहलुओं को व्यवहारिक रूप से सीखा।

आईटी प्रशिक्षक किसन चंद्रकार और रिटेल प्रशिक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि इस इंटर्नशिप में कुल 75 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 37 विद्यार्थी आईटी तथा 38 विद्यार्थी रिटेल ट्रेड से थे। इंटर्नशिप पूर्ण होने के पश्चात सभी प्रतिभागी छात्रों को विद्यालय स्तर पर प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

विद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर पटेल ने बताया कि इंडस ट्रेनिंग पार्टनर के सहयोग से समय-समय पर औद्योगिक भ्रमण, अतिथि व्याख्यान, ऑन-जॉब ट्रेनिंग एवं इंटर्नशिप जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक ज्ञान भी प्रदान किया जाता है।

इस तरह की पहल से न सिर्फ छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि वे भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए भी स्वयं को तैयार कर पाते हैं। विद्यालय द्वारा पूरे वर्ष विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में कौशल विकास व शिक्षा के प्रति रुचि को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़5 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending