Connect with us

खबर सक्ती ...

डभरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त ..

Published

on

आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत आरोपी गिरफ्तार ,

निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में टीम ने मारा छापा ..

सक्ती, डभरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में की गई सख्त निगरानी और मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

दिनांक 20 अप्रैल 2025 को डभरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुखापाली में एक व्यक्ति भारी मात्रा में बिक्री हेतु हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब रखे हुए है। प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित रेड कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई, जहां आरोपी खुशराम कुर्रे, पिता मानसाय कुर्रे (उम्र 37 वर्ष), निवासी सुखापाली, थाना डभरा, को मौके से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 124/2025 के तहत धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो के कुशल नेतृत्व में प्रधान आरक्षक मिथुन सुल्तान, आरक्षक हरिहर सिंह, लक्ष्मीकांत उरांव, एकेश्वर चंद्रा, महिला आरक्षक मालती बघेल की अहम भूमिका रही।

डभरा पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सराहना की जा रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...49 मिनट ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल में स्कूली वाहनों की सरप्राइज जांच, 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई ..

दस्तावेजों में खामियां मिलने पर 17 हजार रुपये का जुर्माना, 7 दिन में सभी दस्तावेज अपडेट करने के दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

सक्ती, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने सक्ती जिले के प्रवास के दौरान विकासखंड मालखरौदा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण, एकता वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ..

रिकॉर्ड, साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का किया निरीक्षण, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर किया...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 16 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के पनारी नहर पुल पर जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, कई फरार ..

जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत 60 हजार का सामान जब्त .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जिला अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक ..

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर दिया जोर .. सक्ती, बिलासपुर संभाग...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती में कामधेनु NXT टीएमटी का तकनीकी सेमिनार संपन्न, ठेकेदारों-मिस्त्रियों को बताए मजबूत निर्माण के आधुनिक सूत्र ..

श्री सिद्धिविनायक ट्रेडर्स में जुटे निर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञ, कामधेनु टीएमटी की उन्नत तकनीक और गुणवत्ता से हुए रूबरू .....

खबर रायगढ़23 घंटे ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद ..

रायगढ़, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

बरसात में जान जोखिम में न डालें, सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : समाजसेवी चिराग अग्रवाल ..

झरनों, नदी-नालों में बढ़ते हादसों पर चिराग अग्रवाल की युवाओं से अपील— रोमांच नहीं, सुरक्षा को चुनें .. सक्ती, जिले...

खबर पाली24 घंटे ago

महर्षि वेदव्यास जयंती पर पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन, छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ

गुरु परंपरा और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश, वेदव्यास जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रेरणादायी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending