खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..
लोकसेवक की तरह सभी कार्य करें : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के प्रशासनिक कार्यों के संबंधित समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि लोकसेवक की तरह सभी कार्य करें। सुशासन तिहार के आवेदन कोे मानवीय स्तर पर सद्भावना के साथ राज्य सरकार के मंशा अनुरूप जन जन के हित को सर्वोपरि रखते हुए उनके मांग से जुड़े सभी दस्तावेज जो सरकारी तंत्र से मिलना है, उसकी व्यवस्था सरकारी तौर पर की जाए और शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ देना जिले के प्रशासनिक अमले का उद्देश्य होना चाहिए।

कोई भी मांग या शिकायत आई है उसके निराकरण के संबंध में आवेदक को लिखित में सूचना दे। आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदक, अधिकारी कर्मचारी, ठेकेदार आदि फील्ड में जाएं और त्वरित निराकरण करें। वर्तमान में किए जा रहे सर्वे में छूटे हुए नागरिकों का शत प्रतिशत पंजीयन हो। उन्होंने जिले के अधिकारियों को कहा कि आपके अधीनस्थ कर्मचारी के कार्यों का मॉनिटरिंग आप स्वयं करें। यदि कोई भी कर्मचारी फील्ड में अपने पदीय दायित्व के विरूद्ध रिश्वत, दुर्व्यवहार आदि करता है तो उसे वहां से हटाएं।
कलेक्टर ने रिटायर्ड कर्मियों के पेंशन के संबंध में कहा कि सभी विभाग अपने कर्मियों के रिटायर होने के करीब डेढ़ वर्ष पूर्व से पेंशन के सभी कार्य को शुरू कर दें ताकि उनके रिटायर्ड के दिन सभी प्रकार के स्वत्व और अन्य राशि का भुगतान तत्काल हो जाए। इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login