Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

Published

on

अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति न रहें मुख्यालय से बाहर – कलेक्टर ,

सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का शतप्रतिशत निराकरण करने के दिए निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, जिले के नवपदस्थ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय योजनाओं और कार्याे की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से कहा कि मुख्यालय में ही रहकर कार्य करें एवं बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़े। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी फिल्ड में चल रहे कार्याें की जानकारी रखने एवं नियमित फिल्ड का विजीट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की फ्लैगशीप योजनाओं का उत्कृष्ट क्रियान्वयन करें जिससे शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ प्राप्त हो।

कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण के स्थिति की समीक्षा की तथा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर महोबे ने जल जीवन मिशन के कार्याे की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य, सिकल सेल जांच, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा विभाग अंतर्गत चल रहे भर्ती प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक जानकारी ली एवं भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता से करने कहा। कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर के तंबोली सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...40 मिनट ago

बडी खबर: सक्ती में जुए के बड़े फड़ पर पुलिस की दबिश, 20 लाख से अधिक की रकम मिलने की खबर से मचा हड़कंप ..

सक्ती के रिहायशी इलाके में लाखों का जुआ! पुलिस की दबिश, मौके पर रकम की गिनती जारी , जुए के...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़1 दिन ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending