Connect with us

खबर रायगढ़

टीम भावना के साथ कार्य कर दायित्वों का करें निर्वहन – कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ..

Published

on

निवर्तमान कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े को दी गई भावपूर्ण विदाई ..

रायगढ़, जिले के निवर्तमान कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर स्थानांतरण एवं एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े का संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर स्थानांतरण होने पर आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सृजन सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई।

विदाई समारोह में अधिकारियों ने कलेक्टर गोयल के कार्यकाल के दौरान उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए अपने कार्य अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर निवर्तमान कलेक्टर गोयल ने कहा कि रायगढ़ में अपने 18 माह के कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का बहुत अच्छा सहयोग मिला। आपके साथ कार्य करने के साथ ही आपको लीड करने का अवसर मिला और रायगढ़ टीम ने बहुत अच्छा कार्य किया। हमें यह पद जिम्मेदारी देती है जिसका फर्ज अदा करना होता है और यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। सभी अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। जिले की जो भी उपलब्धि है उसमें आप सभी का सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले की कार्यप्रणाली अपने आप में मिसाल है, इसे बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्य का निर्वहन बहुत अच्छे ढंग से कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह कार्य करते रहें। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कहा कि रायगढ़ का कार्यकाल काफी सुखद रहा है। आप सभी के सहयोग के साथ बेहतर कार्य हुए है। रायगढ़ के कार्य परंपरा को ध्यान में रखते हुए अच्छे से कार्य करें। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों में आनंद ले, कार्य बेहतर होगा। उन्होंने कलेक्टर गोयल के संबंध में कहा कि वे एक अच्छे मार्गदर्शक की भूमिका में रहे, उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कलेक्टर गोयल को नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी।

विदाई समारोह में निवर्तमान कलेक्टर गोयल एवं एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े को जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रवि राही, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा, एसडीएम घरघोड़ा रमेश मोर, एसडीएम लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सूरजपुर ..13 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का...

खबर जशपुर ..14 घंटे ago

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना...

खबर जशपुर ..14 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण ..

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिली सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात , मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची खुशियों की सौगात, 632.63 करोड़ रुपये जारी ..

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त से 67.40 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ , त्योहार से पहले खातों...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का दूरदर्शी निर्णय, अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का राष्ट्रहित में होगा...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को ..

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथि में किया संशोधन, पूर्व में 12-13 दिसंबर को आयोजित होनी थी परीक्षा .....

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब ..

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर , मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

विज्ञान के मॉडल में दिखा भविष्य का भारत, विद्यार्थियों के नवाचार ने किया प्रभावित ..

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में एआई, हरित ऊर्जा, आपदा प्रबंधन से लेकर ग्रामीण विकास तक के मॉडल बने आकर्षण का...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन ..

तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी .. सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जिले में पदस्थ...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

परसदाखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने बिछाया जाल, छद्म खरीददार से कराई शराब की खरीदारी,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending