Connect with us

खबर रायगढ़

स्वस्थ रहने के लिए वात, पित्त और कफ इन त्रिदोषों का संतुलन होना जरुरी ..

Published

on

आयुर्वेद चिकित्सालय में बासन्तिक वमन का हुआ आयोजन, 32 लोग हुए लाभान्वित ..

रायगढ़, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सी.एस. गौराहा के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय, रायगढ़ में पदस्थ डॉ.रविशंकर पटेल (एमडी) कार्यचिकित्सा के द्वारा बासन्तिक वमन का आयोजन किया गया। 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक चले बासन्तिक वमन में कुल 32 लोगों को लाभ दिया गया।

आयुर्वेद सिद्धांत के अनुसार शरीर के स्वस्थ रहने के लिए वात, पित्त और कफ इन त्रिदोषों का संतुलन होना जरुरी है जहाँ इनमें से किसी भी एक दोष का संतुलन बिगड़ता तो शरीर में विषाक्त तत्व आम (टॉक्सिन) का निर्माण होता है जो शरीर में विभिन्न रोगों की उत्पत्ति का एक प्रमुख कारण बनता है। पंचकर्म चिकित्सा से शरीर का शोधन कर त्रिदोषों को संतुलित किया जाता है और विषाक्त तत्व को शरीर से बाहर कर दिया जाता है। डॉ रविशंकर पटेल ने वमन कर्म के बारे में बताया कि कफ दोष से होने वाली बीमारियों की एक विशेष शोधन चिकित्सा है। कफ दोष का प्रमुख स्थान अमाशय को माना गया है और वमन कर्म से कफ दोष एवं अमाशय दोनों की शुद्धि होती है। वमन कर्म में मदनफल, मुलेठी आदि औषधि द्रव्यों का प्रयोग कर मुख मार्ग से उल्टी के माध्यम से दूषित कफ और पित्त दोष को शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है। वमन कर्म 2 प्रकार से किया जा सकता है-स्वस्थ व्यक्ति में स्वास्थ्य संरक्षणार्थ हर वर्ष बसंत ऋतु में एवं 2 वमन साध्य रोगों में जैसे सर्दी, खांसी, श्वास रोग, अस्थमा, अजीर्ण, अम्लपित्त, थाइरोइड, बीपी, कॉलेस्ट्रॉल, चर्म रोग, एलर्जी, ग्रंथि, फाइलेरिया इत्यादि में व्याधि हरणार्थ किसी भी ऋतु में। आयुर्वेद में दोशात्मक चिकित्सा को महत्व दिया जाता है रोग का नामकरण कुछ भी हो केवल शारीरिक लक्षणों के आधार पर व्याधि के मूल कारण, दोषों का निर्धारण किया जाता है और दोषानुसार शमन (औषध) या शोधन (पंचकर्म) चिकित्सा का प्रयोग करने से व्याधि पूरी तरह ठीक हो जाती है। जनसामान्य में ऐसी धारणा बनी हुई है कि थाइरोइड, बीपी, मधुमेह जैसी बीमारियां कभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं होती इसके लिए आजीवन दवाईयां लेनी पड़ती है लेकिन ऐसा नहीं है ये सभी बीमारियां जीवनशैली से जुड़ी हुई है, खराब जीवनशैली के कारण उत्पन्न शारीरिक लक्षणो के आधार पर व्याधि के मूल निदान (विकृत दोषों) का सही परिज्ञान कर अवस्था नुसार की गई शमन या शोधन चिकित्सा से इन व्याधियों को उसी प्रकार नष्ट किया जा सकता है जैसे किसी वृक्ष के आश्रय मूल (जड़) को काट देने से सम्पूर्ण वृक्ष नष्ट हो जाता है।

डॉ रविशंकर पटेल ने कहा जिस प्रकार भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जीवन बीमा आदि उपायों का हर वर्ष नवीनीकरण किया जाता ठीक उसी प्रकार शरीर को कफज व्याधि से मुक्त रखने के लिए हर वर्ष बसंत ऋतु में स्वस्थ व्यक्ति को एक बार वमन कर्म जरूर कराना चाहिए। बासन्तिक वमन में हॉस्पिटल स्टॉफ, शिव परीक्षा, मालती बाई, किशोर बाग का विशेष सहयोग रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा2 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending