Connect with us

खबर सक्ती ...

25 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, चन्द्रपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही ..

Published

on

सक्ती, जिले में अवैध शराब, सट्टा, जुआ एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चन्द्रपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 25 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी चन्द्रपुर गगन बाजपेई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मिरौनी निवासी अजय चौहान (पिता गणेश राम चौहान, उम्र 35 वर्ष) अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखे हुए है। सूचना की तस्दीक कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई।

रेड के दौरान आरोपी अजय चौहान के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसके साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त 5 बोरी पाश को मौके पर नष्ट किया गया तथा शराब बनाने का गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन और पानी ड्रम भी जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना चन्द्रपुर में अपराध क्रमांक 37/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 04 मई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बाजपेई, प्रधान आरक्षक उमा सिदार, आरक्षक महेन्द्र राठौर, खिलेश्वर साहू एवं कृष्णा खूंटे की सराहनीय भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

नगर के गायत्री शक्ति पीठ सक्ती में महायज्ञ के साथ श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया होली पर्व ..

ढोल-नगाड़े, फाग गीत और हर्बल गुलाल के साथ गायत्री मंदिर में मनाई गई आदर्श होली .. सक्ती, नगर के गायत्री...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

हसौद में 10 वर्षीय बालक की मृत्यु पर प्रशासन गंभीर: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जांच समिति गठित ..

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने कहा—हर पहलू की होगी गहन जांच .. सक्ती, विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, 21 हजार किसान पीएम किसान योजना के लाभ से हो सकते हैं वंचित ..

सक्ती, जिले के लगभग 21 हजार किसान अब तक एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन नहीं करा सके हैं। इसका सीधा असर...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

अवैध खनिज उत्खनन पर प्रशासन सख्त, जेसीबी व हाईवा वाहन जब्त ..

कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्यवाही .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

बाराद्वार रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर सभापति आयुष शर्मा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन, अंडरब्रिज व ओवरब्रिज सहित कई सुविधाओं की मांग ..

ग्रामीणों की सुविधा के लिए आयुष शर्मा की पहल — बाराद्वार स्टेशन पर लिफ्ट, अंडरब्रिज व कोच डिस्प्ले शुरू करने...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बस्तर की आवाज फिर गूंजेगी संसद में: फूलो देवी नेताम दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार घोषित, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने दी बधाई ..

आदिवासी अस्मिता को मिला सम्मान: फूलो देवी नेताम का पुनः मनोनयन, प्रदेशभर में खुशी की लहर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

होली से पहले मातम का कहर: होली मनाने घर जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौके पर मौत, बहन की हालत गंभीर ..

रायपुर, होली के जश्न के बीच कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्त्तार पिकअप ने...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

🚨 तेज रफ्तार का कहर: कार–बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की हालत गंभीर ..

रायपुर, राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार...

खबर रायगढ़24 घंटे ago

🚨 ऑपरेशन ‘शंखनाद’ में 7 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 18 गौवंश मुक्त ..

🚨 दो पिकअप जब्त, पशु क्रूरता व परिरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई .. रायगढ़, 4 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🚨 होली पर उपद्रवियों पर पुलिस की सख्ती, 5 आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 मुख्य मार्ग पर अवरोध कर पुलिस पर पथराव, शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त — न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending