खबर सक्ती ...
सुशासन तिहार – 2025 सक्ती जिले के टुण्ड्री में सुशासन तिहार समाधान शिविर का किया गया आयोजन ..

गांव की आम जनता की समस्याओं का आसानी से हो रहा निराकरण ..
सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्तियो तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज सक्ती जिले के टुण्ड्री में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

इस समाधान शिविर अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टुण्ड्री में डभरा जनपद पंचायत के ग्राम अकोलजमोरा, ओड़ेकेरा, कंवली, केकराभाठ, केनापाली, कोमो, खैरमुड़ा, टुण्ड्री, डूमरपाली, निमोही, सराईपाली, सिंघितराई, बांधापाली, बाड़ादरहा, धुरकोट से कुल 1561 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी आवेदन का त्वरित निराकरण कर लिया गया। समाधान शिविर में आवेदन का त्वरित निराकरण करके विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन के संचालित योजनाओं का आमजन के समक्ष जानकारी दिया गया।

इस समाधान शिविर में श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, अनुविभागीय अधिकारी डभरा बालेश्वर राम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डभरा सी.के. आदिले, तहसीलदार डभरा संजय मिंज, नायब तहसीलदार आशीष पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा श्रीमती अरुणा महेन्द्र सिदार, जिला उपाध्यक्ष पिताम्बर पटेल, श्रीमती सरोज डनसेना, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती शीला हेमंत उनसेना, जनपद सदस्य श्रीमती सुखकुंवर देवराज सिंह राठिया, जनपद सदस्य खुशवंत सिंह चन्द्रा, जनपद सदस्य श्रीमती हेमपुष्पा शेखर उनसेना, श्रीमती नीलम साहू, मुरलीधर साहू, लकेश्वर सारथी एवं जनप्रतिनिधिगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी / कर्मचारीगण, स्व सहायता समूहों के सक्रिय महिला उपस्थिति रहे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login