Connect with us

खबर सक्ती ...

बरपालीकला में सुशासन तिहार समाधान शिविर, 2373 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण ..

Published

on

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचा, हितग्राहियों को मिला आवास व कार्ड ,

सांसद कमलेश जांगड़े व कलेक्टर की मौजूदगी में जनसुनवाई, शासन-प्रशासन रहा सक्रिय ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत लोगों की समस्याओं के निराकरण व शासकीय योजनाओं के लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्ती जिले के बरपालीकला में भव्य समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सक्ती जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम किरारी, रेडा, खुटादहरा, पासीद, मोहगांव, ऋषभतीर्थ, बरपालीकला, घुईचुवा, गहरीनमुड़ा, देवरी, पतेरापालीकला एवं देवरमाल से कुल 2373 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया गया। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र एवं पूर्ण आवास पर चाबी सौंपी गई।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने छत्तीसगढ़ में केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिकतम लाभार्थियों तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें और जनता को शासन की योजनाओं से जोड़ें।

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन एवं गोदभराई की रस्म पूरी की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पीएम आवास का वितरण, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड वितरण, तथा मनरेगा के तहत जॉब कार्ड वितरित किए गए। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, एसडीएम अरुण कुमार सोम, तहसीलदार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती सुशीला साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू राय, उपाध्यक्ष बंसीधर खांडे, विधायक प्रतिनिधि ऋषि राय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, स्व सहायता समूह की महिला सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़4 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending