Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन तिहार के तहत सक्ती के ग्राम सकरेली बा और हसौद में समाधान शिविर संपन्न ..

Published

on

समाधान शिविर में हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित ..

सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरेली बा के शासकीय हाई स्कूल में सुशासन तिहार 2025 समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर में सक्ती जनपद पंचायत के लवसरा, बेल्हाडीह, सिधनसरा, डूमरपारा, बाराद्वारबस्ती, सरवानी बा, पलाडीकला, पलाडीखुर्द, लहंगा, सकरेली बा, डेरागढ से कुल 5744 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमे सभी आवेदनो का त्वरित निराकरण किया गया। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अहिल्याबाई होलकर जयंती पर स्वच्छता शपथ दिलाया और उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति सभी नागरिकों बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाए। विभिन्न विभाग द्वारा शासन के संचालित योजनाओ को आमजन के समक्ष शिविर के माध्यम से जानकारी दी गई हितग्राहियो को लाभान्वित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र का वितरण, मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड का वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राइसाइकल का वितरण, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड का वितरण किया गया।

आयुर्वेद विभाग द्वारा शिविर में उपस्थित लोगो का जांच उपरांत दवाई वितरण किया गया जिसके तहत विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी गई। समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया था स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाई भी उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वही आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद के हायर सेकेंडरी स्कूल में सुशासन तिहार 2025 समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत जैजैपुर कलस्टर से कुल 4248 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमे सभी आवेदनो का त्वरित निराकरण किया गया।

आयोजित शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सक्ती बंशीधर खांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य निर्मल सिन्हा, श्रीमती सुशीला सिन्हा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सीताराम मुन्ना चंद्रा,जनपद पंचायत सदस्य शांति लहरें, सत्य प्रकाश महंत, टंकेश्वर पटेल सहित कलस्टर के सरपंच/सचिव विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य, ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending