Connect with us

ख़बर रायपुर

अंबिकापुर से हुई शिक्षा क्रान्ति की शुरुआत ..

Published

on

प्रदेश में 12 वर्षो से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति के लिए व्याख्याता-प्रधान पाठक हुए मुखर ,

शिक्षाविद सतीश प्रकाश सिंह ने शिक्षा जगत के महत्वपूर्ण मुद्दों पर शिक्षक समुदाय से संवाद कर सुझाएं शिक्षा समस्याओं का हल ..

रायपुर, प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति तथा शिक्षा जगत के महत्वपूर्ण मुद्दों पर 23 मई 2025 को अंबिकापुर में संभाग स्तरीय बैठक सह कार्यशाला शिक्षाविद एवं राष्ट्रीय विचारक सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

अंबिकापुर के फील आनंदम रिसोर्ट में सम्पन्न संभाग स्तरीय बैठक में प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने सरगुजा संभाग के दूरस्थ क्षेत्रों – जशपुर, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, सूरजपुर, बलरामपुर सहित अंबिकापुर के विभिन्न स्थानों से आये हुए व्याख्याताओं, प्रधान पाठकों, शिक्षकों से सीधा संवाद कर विभिन्न प्रकार की शिक्षा समस्याओं का हल सुझाएं।

बैठक में प्रदेश में विगत 12 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति को लेकर उत्पन्न हुई क़ानूनी बाधाओं को दूर कर पात्रताधारी व्याख्याता, प्रधान पाठकों की शीघ्र प्राचार्य पद पर पदोन्नति किये जाने की
मांग की गई।
शासन से यह भी मांग की गई हैं कि पदोन्नति नियमों की विसंगतियों के कारण प्राचार्य पदोन्नति से वंचित पात्र व्याख्याता, प्रधान पाठकों को प्राचार्य पदोन्नति की सूची में सम्मिलित कर पदोन्नति का लाभ दिलाने की मांग की गई।

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी- कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (Chhattisgarh Progressive & Innovative Teachers Federation- CGPITF) के द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति, व्याख्याता पदोन्नति, शिक्षक पदोन्नति एवं शिक्षक हित के लिए संगठनात्मक विस्तार करने तथा संगठन की मज़बूती के लिए राज्यव्यापी सदस्यता अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में शिक्षाविद सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” द्वारा पुरज़ोर प्रयास किया जा रहा हैं कि प्राचार्य पदोन्नति से वंचित पात्रता रखने वाले सभी व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों की प्राचार्य पद पर पदोन्नति हो सकें, इसके लिए शासन से पुरज़ोर मांग की गई हैं । उन्होंने प्रदेश के शिक्षा हित के लिए सभी संवर्गों के शिक्षक समुदाय को एकजुट होने की अपील की।

सरगुजा संभाग की बैठक में “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक शिक्षाविद सतीश प्रकाश सिंह के साथ एक्सपर्ट पैनल के स्टेट मेंबर अनिल कुमार तिग्गा, अशोक कुमार चौहान, टीका राम सारथी, कमल कुमार खूंटे, अश्वनी कुमार कांत, रेवती रमन सिंह, आर.के. विश्वकर्मा, विषम्भर सिंह, चमरू राम पैकरा, पंकज कुमार पाण्डेय, नवीन सहाय, देसिया राम, लीलाराम, सच्चिदानंद पाण्डेय, ब्लेसियस बेक, ललित कुमार टोप्पो, नीलम तिग्गा, अनिल टोप्पो, ज्ञान भूषण टोप्पो, बेला तिवारी ने अपने विचार प्रकट किए।

कार्यक्रम का संचालन सरगुजा संभाग के प्रभारी त्रिवेणी प्रसाद झारिया एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी अवंतिका गजोरिया के द्वारा किया गया।

आभार प्रकट संभागीय संयोजक अनिल कुमार तिग्गा के द्वारा किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending