Connect with us

खबर सक्ती ...

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केरीबंधा में समर कैम्प 2025 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

Published

on

सक्ती, ग्राम पंचायत केरीबंधा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दिनांक 26 मई सोमवार को “समर कैम्प 2025” का शुभारंभ हुआ। शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों की छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस समर कैम्प का उद्घाटन ग्राम पंचायत के उप सरपंच अमित पटेल ने माँ शारदे की पूजन-अर्चन के साथ किया।

विद्यालय के प्रधानपाठक नरेन्द्र वैष्णव ने इस अवसर पर सभी पालकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को सकारात्मक शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ें और समाज में शिक्षा के महत्व को समझने में सहभागी बनें। शाला नायक आकांक्षा सिदार एवं उप शाला नायक भावना बरेठ ने अनुशासन व मेहनत का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा में क्रमश: 90% एवं 91% अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

उप सरपंच अमित पटेल ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को गुरुजनों के मार्गदर्शन का पालन करने की सलाह दी तथा कैम्प में भाग लेने वाली बालिकाओं के उत्साह को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप उपहार राशि भी प्रदान की।

समर कैम्प के पहले दिन बालिकाओं की उपस्थिति सराहनीय रही। इनमें प्रमुख रूप से आकांक्षा सिदार, दिशा, समीक्षा, भावना बरेठ, अंजू सोन, यशमिता बरेठ, मधु पटेल, नम्रता पटेल, पायल केंवट, हेमा पटेल, उर्मिला केंवट, ममता, रिद्धी, संजना एवं रवीना गोंड़ ने सक्रिय सहभागिता करते हुए समर कैम्प को सफल बनाने का संकल्प लिया।

विद्यालय में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से सजे इस समर कैम्प के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल सीखने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ आत्मविश्वास भी अर्जित करेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

प्रमुख विकास कार्यों को गति दें- मुख्य सचिव विकासशील ..

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

दिवाली पर सक्ती विधानसभा को डॉ. चरणदास महंत की बड़ी सौगात, 2.96 करोड़ के 74 विकास कार्यों को मंजूरी ..

दृष्टिबाधित बच्चों के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत, गांव-गांव में बनेंगे छतदार चबूतरे, मुक्तिधाम, प्रतीक्षालय और मंगल...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का...

खबर जशपुर ..1 दिन ago

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना...

खबर जशपुर ..1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण ..

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिली सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात , मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending