Connect with us

खबर सक्ती ...

विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक किया जाएगा आयोजित ..

Published

on

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अभियान के तैयारियों के संबंध में ली बैठक ..

सक्ती, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की सहभागिता से जिले में 29 मई से 12 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने किसानों के बीच प्रमुख खरीफ फसलों की नवीनतम तकनीकों, शासन की योजनाओं तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने अभियान के माध्यम से किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग, सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा, तथा जैविक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करने कहा। साथ ही किसानों से प्राप्त सुझावों, नवाचारों और समस्याओं का संकलन कर उन्हें योजनागत क्रियान्वयन में शामिल करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीएम किसान, डिजिटल एग्रीकल्चर सहित विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ड्रोन तकनीक, स्थानीय स्तर पर जैविक कीटनाशी निर्माण, एवं अन्य नवीन कृषि विधियों पर जीवंत प्रदर्शनी आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान की जगह अधिक लाभकारी फसल दलहन, तिलहन एवं मक्का उत्पादन, तथा नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग एवं एडिबल ऑयल मिशन की जानकारी किसानों को देने के निर्देश दिए। इस के साथ उन्होंने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर उप संचालक कृषि शशांक सिंदे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और किसानों की उन्नति की कामना , गोवर्धन पूजा प्रकृति और गौवंश के...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

मुख्यमंत्री लैलूंगा के ग्राम भुईयांपानी में आयोजित दीप महोत्सव में हुए शामिल , गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की स्मृति...

खबर रायगढ़20 घंटे ago

🚨 झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म ..

🚨 आरोपी ने महिला को नींद की दवा पिलाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी के साथ साजिश में शामिल महिला...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

मारपीट और अभद्रता से आहत महिला कमांडो पहुंचीं एसपी बंगले, न्याय की लगाई गुहार ..

एसपी ने गंभीरता से सुनी शिकायत, आरोपियों के खिलाफ शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का दिया आश्वासन .. जांजगीर-चांपा, जिले के नवागढ़...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

दीपावली के दौरान जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, चार जुआरी गिरफ्तार ..

ग्राम कुरदा में ताश के पत्तों पर लग रहा था रुपये-पैसों का दांव, जुआरीयो से नकद रुपये जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एक दीपक पितरों के नाम से रोशन हुए सक्ती के दोनों मुक्तिधाम ..

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की अनूठी पहल, दीपावली की रात पितरों की स्मृति में जलाए दीप, मुक्तिधाम दीपों की...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending