Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर-एसपी ने ली जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ..

Published

on

अवैध नशीले पदार्थों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश ,

सभी विभाग समन्वय के साथ करें कड़ी कार्रवाई – कलेक्टर ..

जांजगीर-चांपा, जिलें में स्वापक मनः प्रभावी पदार्थों के अनाधिकृत व्यवसायियों पर व्यापक और प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति (NCORD) की बैठक कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने ली। बैठक में जिले में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की गई। कलेक्टर ने पुलिस, औषधि, आबकारी और समाज कल्याण विभाग को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि नशे के प्रभाव को रोका जा सके। बैठक में वन मंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, कमांडेट सशस्त्र बल निर्मल बैस, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहर सहित सर्व एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी, तहसीलदार संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी गंभीर खतरा है। इसलिए इसके उन्मूलन के लिए सभी विभागों को एक साथ मिलकर प्रभावी कार्य करना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिले में नशा नियंत्रण से संबंधित सभी कार्रवाई और गतिविधियों का नियमित अपडेट किया जाए। जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स की नियमित जांच की जाए और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कदम उठाए जाएं। उन्होने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर के 100 मीटर की दूरी पर कोई भी पान गुमटी एवं गुटखा, सिगरेट के दुकान नहीं होना चाहिए, होने पर हटवा कर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही करे। उन्होंने नशे में संलिप्त व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्र का लाभ दिलाएं एवं उनके उपचार के पश्चात उनके कौशल उन्नयन एवं रोजगारमूलक कार्यों का प्रशिक्षण दे। कलेक्टर ने सामाजिक संगठनों, युवाओं, अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों को भी जोड़ने कहा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और उसके व्यापार पर कड़ी कार्रवाई करे। जिले के सीमावर्ती इलाकों में कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करे। साथ ही जो व्यक्ति ऐसे कार्य में संलिप्त पाये जाने पर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सतर्कता और इंटेलिजेंस को बेहतर करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले के समस्त मेडिकल स्टोर का रेंडमली जांच करने एवं मेडिकल स्टोर में सीसी टीव्ही कैमरा सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending