Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, शराब दुकानें चालू – सरकार की नीति पर कांग्रेस का तीखा प्रहार ..

Published

on

युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षा के अधिकार का हनन – गिरधर जायसवाल ,

बेरोजगारी, निजीकरण और वादाखिलाफी पर विधायक प्रतिनिधि ने सरकार को घेरा ..

सक्ती, डबल इंजन की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं विधायक के प्रतिनिधि (शिक्षा विभाग) गिरधर जायसवाल ने कहा कि एक ओर जहां महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के अधिकार को कमजोर करने में लगी है। युक्तियुक्तकरण के नाम पर प्रदेश भर के दस हजार से अधिक स्कूलों को बंद करना न केवल चिंताजनक है, बल्कि यह भारत के संविधान एवं शिक्षा का अधिकार कानून 2009 का भी स्पष्ट उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून बच्चों को 6 से 14 वर्ष की उम्र तक निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार देता है। इस कानून की धारा 6 के अनुसार राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि हर मोहल्ले में ऐसा स्कूल उपलब्ध कराए जहां बच्चे सुरक्षित और सहजता से पहुंच सकें। लेकिन अब स्कूल बंद कर बच्चों को 2 से 3 किलोमीटर दूर भेजा जा रहा है, जो उनके शिक्षा अधिकारों का हनन है।

गिरधर जायसवाल ने कहा कि यह निर्णय गरीब, आदिवासी एवं विशेषकर बालिकाओं के लिए शिक्षा को और अधिक कठिन बना देगा। युक्तियुक्तकरण का यह निर्णय न तो न्यायसंगत है और न ही संविधानसम्मत।

उन्होंने सरकार से मांग की कि वह इस निर्णय पर पुनर्विचार करे, पंचायत, समुदाय और शिक्षक संघ से चर्चा कर निर्णय ले तथा शिक्षा के अधिकार कानून का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करे।

गिरधर जायसवाल ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगार युवाओं को 33 हजार शिक्षकों की भर्ती का वादा कर वोट बटोरे, लेकिन आज न केवल बेरोजगारी बढ़ रही है बल्कि युक्तियुक्तकरण के चलते हेडमास्टर, रसोइया, सफाईकर्मी एवं करीब 4000 स्व-सहायता समूहों का भी रोजगार समाप्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि “पांचवीं कक्षा के लिए पांच शिक्षक” की अवधारणा को खत्म कर शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। दूसरी ओर शराबबंदी का संकल्प लेने वाली पार्टी अब नई शराब दुकानें खोल रही है और राज्य को बिहार की राह पर ले जाने का प्रयास कर रही है।

गिरधर जायसवाल ने जनता से अपील की कि वे चुनाव के समय किए गए लुभावने वादों और धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति से सावधान रहें। उन्होंने कहा, “वोट लेकर सत्ता में आने के बाद सरकार ठीक उसके उलट काम कर रही है, जो लोकतंत्र और जनहित दोनों के खिलाफ है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending