Connect with us

खबर सक्ती ...

ग्राम पंचायत सोंठी में निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता का खुलासा ..

Published

on

पूर्व सरपंच और सचिव पर लाखों की राशि आहरण के बाद भी काम शुरू न कराने का आरोप ,

सचिव के 10 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थ रहने पर पंचों ने जताई नाराज़गी ,

जनपद सीईओ की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल, बिना पूर्णता प्रमाण पत्र के चेक जारी होने पर पंचों ने की जिला सीईओ से निष्पक्ष जांच की मांग ..

सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोंठी में विकास कार्यों को लेकर गड़बड़ियों का मामला उजागर हुआ है। पंचायत के दर्जनभर से अधिक पंचों ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए ग्राम सचिव राम नारायण सिदार का तत्काल स्थानांतरण करने तथा लंबित निर्माण कार्यों के लिए आहरित राशि की वसूली कर पंचायत खाते में जमा कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सचिव राम नारायण सिदार एवं पूर्व सरपंच चंचला दीपक के द्वारा मिलकर छह निर्माण कार्यों के लिए लाखों रुपये की राशि आहरित कर ली गई, लेकिन अब तक कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया है। इन कार्यों में कैली तालाब से धूमा तालाब तक पाइपलाइन विस्तार (₹1.60 लाख), भगत राम घर से कांजी हाउस की ओर सीसी रोड (₹1.04 लाख), सेवा सहकारी समिति से नेतराम घर की ओर सीसी रोड (₹2.80 लाख), गणपत घर के पास छत युक्त चबूतरा (₹1 लाख), जैतखाम एवं राधा कृष्ण मंदिर के पास वाटर कूलर स्थापना (₹80 हजार), तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत सेग्रीगेशन शेड निर्माण (₹2.49 लाख) शामिल हैं।

इसके अलावा दो अन्य कार्य – कांजी हाउस के पास सामुदायिक भवन (₹8.80 लाख) एवं टिन शेड निर्माण (₹80 हजार) – अधूरे पड़े हैं। पंचों ने इन कार्यों को 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराने की मांग की है।

पंचों का कहना है कि नई सरपंच को प्रभार देने के दौरान पूर्व सरपंच एवं सचिव ने कई जानकारियां गुपचुप तरीके से सौंप दीं, लेकिन पंचों को उस प्रक्रिया से दूर रखा गया, जिससे उन्हें पंचायत की वित्तीय एवं विकास कार्यों की स्थिति की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई।

पंचों ने जनपद पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि चुनाव से ठीक पहले कई अपूर्ण कार्यों के लिए बिना पूर्णता प्रमाण पत्र के चेक जारी किए गए। पंचों ने पूछा है कि आखिर बिना कार्य प्रारंभ हुए लगातार भुगतान क्यों किया गया? क्या यह अधिकारी की मिलीभगत नहीं दर्शाता?

ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा ग्राम पंचायत में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास कार्यों का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंच सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़3 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..19 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending