Connect with us

खबर सक्ती ...

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, समाधान के इंतजार में जनता — सुशासन तिहार की हकीकत सवालों के घेरे में ..

Published

on

सक्ती, शासन की तमाम घोषणाओं और योजनाओं के बावजूद जनता आज भी समस्याओं के समाधान के लिए भटक रही है। ‘सुशासन तिहार’ के नाम पर चल रहे समाधान शिविर और जनदर्शन कार्यक्रम कितने प्रभावी हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज कलेक्टर जनदर्शन में 26 नए आवेदन प्राप्त हुए — जिनमें से अधिकांश पूर्व में दिए गए आवेदनों के निराकरण नहीं होने के कारण दोबारा प्रस्तुत किए गए थे।

मुख्यमंत्री विष्णु साय के निर्देश पर आयोजित सुशासन तिहार को प्रदेश में एक सकारात्मक पहल बताया जा रहा है, मगर ज़मीनी हकीकत इससे इतर है। जिन समस्याओं को त्वरित निराकरण की श्रेणी में रखा जाना था, वे अब भी कलेक्ट्रेट के गलियारों में अटकी हुई हैं। जनदर्शन में आज आए आवेदकों की शिकायतें इस बात की पुष्टि करती हैं कि समाधान शिविर और जनदर्शन केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं।

भोथिया के किसान अब भी पंजीयन की मांग कर रहे हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिला, सड़कों की हालत जस की तस बनी हुई है और भूमि संबंधी विवाद वर्षों से अटके हुए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि समाधान शिविरों में दिए गए निर्देशों का कितना पालन हो रहा है? क्या ये कार्यक्रम महज आंकड़ों की बाजीगरी बनकर तो नहीं रह गए?

जनता से संवाद के इन प्रयासों में नेताओं की मौजूदगी भले ही दिखावे के लिए प्रभावशाली हो, परंतु जब तक शिकायतों का स्थायी और पारदर्शी समाधान नहीं होता, तब तक “सुशासन” का सपना अधूरा ही रहेगा।

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल, मंच से दिए गए भाषण, और फोटोग्राफी के लिए दिए गए चाबियाँ और कार्ड — इन सबके बीच जनता की मूलभूत समस्याएं अब भी ज्यों की त्यों बनी हुई हैं।

यह चिंतन का विषय है कि समाधान शिविर और जनदर्शन वास्तव में जनता के लिए हैं या केवल प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने का एक माध्यम?

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़3 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..19 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending