Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

जिले में आगामी समय में पौधरोपण की तैयारियां करे सुनिश्चित – कलेक्टर ,

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुवे पौधरोपण की तैयारियां सुनिश्चित कर सक्ती जिले को हरा भरा बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी को शासन के निर्देशानुसार आमजन को जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन वितरण सुव्यवस्थित रूप से कराने के निर्देश दिए है।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने वन विभाग से पौधरोपण के लिए उपलब्ध पौधों की प्रजातियों की जानकारी लेते हुवे पौधों की संख्यात्मक उपलब्धता की भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने उद्यानिकी विभाग से पौधों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा दोनों विभागों को आगामी समय में पौधरोपण के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मार्कफेड और कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले के किसानों के लिए डीएपी का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करते हुवे वितरण के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार अंतर्गत कुछ विभागों के निराकरण हेतु शेष बचे आवेदन की समीक्षा करते हुवे जल्द से जल्द उनका निराकरण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बैठक में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा राजस्व कार्यों में प्रगति लाने और शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने वाले राजस्व कर्मचारियों पर नियमानुसार उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, ई-केवायसी, लैंड सीडिंग आदि के साप्ताहिक प्रगति की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा बैठक में पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है।

समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम डभरा बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम रूपेंद्र पटेल, जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, तहसीलदार सक्ती डॉ. रविशंकर राठौर, तहसीलदार मालखरौदा मनमोहन सिंह, तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार चंद्रपुर लक्ष्मीकांत कोरी, तहसीलदार भीष्म पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा6 घंटे ago

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी उड़ान, कोरबा में “माय भारत युवा कार्यक्रम” की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न ..

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में होगी उपयोगी : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय “नशा मुक्त भारत” थीम पर कोरबा में प्रतिभाओं...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान .. सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास –...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर तोपनो ने दिए जरूरी निर्देश, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आपदा प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ..

भव्य व गरिमामय हो 15 अगस्त का आयोजन, प्रशासन रहे पूरी तरह मुस्तैद: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, मानसून को देखते...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

जनदर्शन में 29 आवेदन पहुंचे, आवास, राशन कार्ड और पीएम किसान की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनदर्शन में आवास, पेंशन और आधार सुधार सहित 29 आवेदन प्राप्त...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending