Connect with us

खबर सक्ती ...

भाजपा नगर मंडल ने ईदगाह पास किए अवैध दुकान निर्माण को हटाने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ..

Published

on

10 दिवस के भीतर अवैध दुकान निर्माण पर बुलडोजर कार्यवाही कर स्थल को बेजाकब्जा मुक्त करने की मांग – मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ..

सक्ती, भाजपा नगर मंडल सक्ती के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती के नाम तहसीलदार को अवैध दुकान निर्माण को हटाने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा द्वारा मांग की गई है कि सक्ती के वार्ड क्रमांक 04 स्थित ईदगाह के सामने अवैध रूप से दुकानों का निर्माण किया गया है तथा उन दुकानों को एक धर्म विशेष के लोगों को ही किराए में देकर मोटी रकम वसूली जा रही है इस प्रकार के अवैध निर्माण को 10 दिवस के भीतर हटाकर स्थल को बेजाकब्जा मुक्त करने की बात कही।

भाजपा नगर मंडल सक्ती के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि नगर पालिका सक्ती क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 के ईदगाह सामने पूर्व में तीन दुकानों का निर्माण किया गया था और अभी वर्तमान में भी कुछ दिवस पूर्व तीन दुकानों का निर्माण किया गया है जो की पूर्ण रूप से अवैध बेजाकब्जा कर दुकानों का निर्माण किया गया है, जिसकी मौखिक जानकारी पूर्व में भी अधिकारियों को दी गई थी। आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में बुधवारी बाजार में सैकड़ो की संख्या में घर एवं दुकानों को प्रशासन के द्वारा अवैध अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर से धाराशाही कर दिया गया था तब सैकड़ो परिवार बेघर हुए थे लेकिन उसके बाद आज प्रशासन की नाक के नीचे अवैध स्थल पर बेजाकब्जा कर दुकान निर्माण किया गया है और उसको किराए पर देकर के मोटी रकम वसूली जा रही है। जिससे सक्ती के आमजन में काफी आक्रोश है। इसी विषय को लेकर के आज भारतीय जनता पार्टी ने एसडीएम के अनुपस्थिति में उनके नाम तहसीलदार विद्याभूषण साव को ज्ञापन दिया है और 10 दिवस के भीतर अवैध दुकान निर्माण पर बुलडोजर कार्यवाही कर स्थल को बेजाकब्जा मुक्त करने की मांग की गई है साथ ही अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह भी एक सवालिया निशान है कि कैसे बेजा कब्जा स्थल पर स्थाई विद्युत का कनेक्शन दिया गया इसके लिए भी हम विद्युत विभाग से भी बात करेंगे तथा शर्मा ने बताया कि तहसीलदार ने आश्वासन दिया है की शीघ्र ही इस प्रकार के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन देने में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम पटेल, महामंत्री नटवर लाल, सांसद प्रतिनिधि रंजन सिंन्हा, विनोद पांडे दिलीप सराफ, चिराग अग्रवाल, वार्ड 07 पार्षद प्रतिनिधि विकास अग्रवाल पिंटू, वार्ड 04 पार्षद प्रतिनिधि सुरेश साहू, सूरज सोना, आदित्य अग्रवाल, घनश्याम देवांगन, वेद प्रकाश देवांगन, सूर्य प्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending