Connect with us

खबर सक्ती ...

युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत- कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ..

Published

on

शिक्षकों का संतुलित वितरण कर स्कूलों को मिलेगी गुणवत्तायुक्त शिक्षा ,

जिले में 22 स्कूलो का किया गया समायोजन ..

सक्ती, शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और संसाधनों के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए सक्ती जिले में स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को लेकर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अहम जानकारी साझा की। जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह कदम शिक्षा में समानता, समावेशिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी पहल है। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी आनंद दुबे सहित विभिन्न संस्थानों के मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में शिक्षकों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है, जबकि ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में शिक्षकों की कमी है। इससे वहां की शैक्षिक गतिविधियां और छात्रों का प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। इसी असंतुलन को दूर करने के लिए शिक्षकों और शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से गणित, भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान जैसे विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता अब ग्रामीण अंचलों में भी सुनिश्चित की जा रही है। इससे न केवल बच्चों को बेहतर शिक्षण मिलेगा, बल्कि छात्र-शिक्षक अनुपात भी संतुलित होगा।

राज्य और जिले की स्थिति का विवरण देते हुए कलेक्टर ने बताया कि सक्ती जिले में 6 प्राथमिक शालाएं शिक्षकविहीन और 128 एकल शिक्षक स्कूल हैं। वहीं जिले में 316 प्राथमिक और 121 पूर्व माध्यमिक शालाओं में शिक्षक ही अतिशेष हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया किसी भी प्रकार की कटौती नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य शिक्षा में सुधार लाना है। उन्होंने बताया कि जिले में 22 स्कूलो का समायोजन किया गया है और राज्य में 241 स्कूलों का समायोजन किया गया है। प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा -निर्देशों के अनुरूप यह परिवर्तन हो रहे हैं और इससे न केवल शिक्षा का बल्कि जिले के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 दिन ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर6 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..6 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending