Connect with us

खबर रायगढ़

छाल पुलिस की सख़्त कार्रवाई: 20 टन अवैध कबाड़ लदा ट्रक ज़ब्त, चालक हिरासत में ..

Published

on

नाकेबंदी में बड़ी सफलता: प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय की टीम ने पकड़ा अवैध स्क्रैप से भरा ट्रक ..

रायगढ़, रायगढ़ जिले की छाल पुलिस ने बीती रात अवैध रूप से लाया जा रहा कबाड़ लदा ट्रक पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। टीआई मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 20 टन स्क्रैप लदा एक 12 चक्का ट्रक को हाटी मुख्य मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर रोककर जब्त किया। ट्रक में लदे कबाड़ की कीमत लगभग 7 लाख रुपये तथा जप्त ट्रक का वर्तमान बाजार मूल्य करीब 12 लाख का है। पूरी कार्रवाई में करीब 19 लाख रूपये की संपत्ति की जप्ती की गई है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी छाल मोहन भारद्वाज को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोरबा से अवैध स्क्रैप लेकर एक भारी वाहन रायगढ़ की ओर रवाना हुआ है। सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय तथा हमराह आरक्षकों की टीम के साथ नाकेबंदी की गई। रात करीब 2 बजे (१२ जून) हाटी मुख्य मार्ग पर संदिग्ध ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 0915 को रोककर जांच की गई। जांच में ट्रक में भारी मात्रा में लोहा, टीना और विभिन्न प्रकार का स्क्रैप पाया गया। ट्रक चालक घनश्याम प्रसाद माझी (50 वर्ष), निवासी लालघाट वार्ड नं 34 मुण्डापारा, थाना बाल्को, जिला कोरबा से जब इस माल के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

पुलिस ने चोरी की संपत्ति होने के संदेह में पूरे स्क्रैप सहित ट्रक को जप्त करते हुए चालक के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 3/2025 धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

इस कार्रवाई में छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक गोविन्द बनर्जी एवं उमेद उरांव की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन तथा एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई, जिसे मादक पदार्थों एवं अवैध व्यापार पर शिकंजा कसने की दिशा में बड़ी सफलता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending