Connect with us

खबर रायगढ़

जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज़, 12 स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त, 12 आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

रायगढ़, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर रायगढ़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस अभियान में कुल 12 स्थानों से 133 लीटर से अधिक महुआ, देशी और अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से शराब बिक्री की रकम भी बरामद की है।

थाना पूंजीपथरा पुलिस ने 9 जून को प्रमोद ढाबा में रेड कर ढाबा संचालक जितेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया, जिसके पास से दो पाव अंग्रेजी गोवा शराब व 28 प्लास्टिक पाउच में कुल 5 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 700 रुपये है। इसी दिन वरुण ढाबा से मुन्ना चौधरी के पास से 5.4 लीटर कच्ची शराब व 5 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई जिसकी कीमत 1,450 रुपये थी।

8 जून को ग्राम गेरवानी सालासर चौक से मनोज कुमार भट्ट के पास 100 पाउच में कुल 25 लीटर महुआ शराब (कीमत 2,500 रुपये) बरामद हुई। वहीं कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम डीपापारा सरडामाल में कोतरारोड़ पुलिस ने 30 लीटर हाथ भट्टी की शराब के साथ फत्ते सिंह सारथी को गिरफ्तार किया गया।

चौकी खरसिया पुलिस ने 8 जून की रात बंधुआ तालाब के पास एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल में शराब लेकर जा रहे रमेश पटेल को पकड़ा, जिसके पास से 14 पाव देशी प्लेन व 15 पाव अंग्रेजी गोवा शराब (कीमत 2,920 रुपये) और 15,000 रुपये कीमत की बिना नंबर मोटरसाइकिल जब्त की गई।

धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम बायसी में धजाराम राठिया के पास से 14 लीटर महुआ शराब (1,400 रुपये) और बिक्री की रकम 250 रुपये बरामद की।

घरघोड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम टेरम इंदिरा आवास से परदेशी धोबी के पास से 7 लीटर शराब (1,050 रुपये) तथा बाईपास रोड से गौरीलाल बरेठ के पास से 9 लीटर शराब (1,350 रुपये) और बिक्री रकम 120 रुपये जब्त की गई।

तमनार पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम कठारापाली से छाया कुर्रे के पास से 9 लीटर शराब (1,800 रुपये) व 100 रुपये नकद और कसडोल कोदाईडीपा से आनंद कुमारी धनवार के पास से 10 लीटर शराब (2,000 रुपये) तथा 100 रुपये बिक्री रकम बरामद की गई।

छाल पुलिस ने लात पुनर्वास क्षेत्र से मुरली साहु के पास से 6 लीटर शराब (600 रुपये) जब्त की साथ ही जूटमिल पुलिस ने चुन्नु लाल सारथी (ग्राम तरकेला) के पास से 8 लीटर कच्ची शराब (800 रुपये) बरामद की।

सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

जिला पुलिस की इस सघन कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है और प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अवैध शराब पर अब सख्त और सतत अभियान जारी रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending