Connect with us

खबर कटघोरा ..

शहर कांग्रेस कमेटी के लेटर हेड में भाजपा पार्षद के फर्जी हस्ताक्षर फर्जी सील लगाकर की गई धोखाधड़ी ..

Published

on

भाजपा पार्षद सहित मण्डल पदाधिकारियों ने की थाने में लिखित शिकायत ..

कटघोरा, शहर कांग्रेस कमेटी के लेटर हेड में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह में निर्वाचित पार्षद के नाम से फर्जी हस्ताक्षर फर्जी सील लगाकर दिये गये पत्र में कुटरचना एवं धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध का संज्ञान लेते हुए वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अजय गर्ग सहित भारतीय जनता पार्टी मण्डल कटघोरा के पदाधिकारियों ने कटघोरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही हेतु पत्र सौंपा गया।

मामला इस प्रकार है कि दिनांक 13 जून 2025 को शहर कांग्रेस कमेटी कटघोरा के द्वारा विद्युत मण्डल कटघोरा को कुछ विषयों को लेकर एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें वार्ड क्र.15 का सील लगाकर निर्वाचित पार्षद का फर्जी दस्तखत किया गया है, जबकि पार्षद अजय गर्ग भारतीय जनता पार्टी की ओर से अधिकृत निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, अर्थात किसी भी रूप में भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य किसी राजनैतिक दल के दस्तावेज में दूसरे राजनैतिक दल के निर्वाचित पार्षद के फर्जी दस्तखत होने या उनकी पहचान का वर्णन होना असम्भव है, जबकि शहर कांग्रेस कमेटी के लेटर हेड में जिसमें अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी के प्रधान दस्तखत एवं अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के भी दस्तखत हैं, में वार्ड क्र. 15 का सील मोहर लगाकर निर्वाचित पार्षद का फर्जी दस्तखत कर दस्तावेज के रूप में किसी विभाग को प्रतिवेदन प्रस्तुत करना गंभीरतम् अपराध की श्रेणी में आता है।

उक्त आशय का नमूना पत्र जो आरोपियों द्वारा संचार माध्यम से प्रसारित किया गया है, का नमूना संलग्न कर थाना कटघोरा में उपस्थित दिवस प्रभारी और उप निरीक्षक राम पाण्डेय को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर मामले की तहकीकात कर उचित कार्रवाई हेतु निवेदन किया गया है।

वर्णित कृत्य इसलिए भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, क्योंकि शिकायत कर्ता एक राष्ट्रीय राजनैतिक दल का सक्रिय सदस्य होने के अलावा उस राजनैतिक दल की ओर से नगर पालिका परिषद कटघोरा के निर्वाचन में वार्ड क्र.15 इंदिरानगर से निर्वाचित पार्षद भी हैं, जिनके नाम एवं पद का इस प्रकार दुरूपयोग कर फर्जी दस्तखत किया जाना एक गंभीर चिंता का विषय है। थाना प्रभारी को संचार प्रपत्र नमूने की कापी शिकायत पत्र के साथ संलग्न कर देते हुए उसे स्वीकार कर ज्ञापित अभ्यावेदन के आधार पर प्रकरण की गंभीरता से विवेचना करते हुए वास्तविक परिवेश के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निवेदन किया गया है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, जिला मंत्री संजय शर्मा पूर्व मण्डल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे, भाजपा के वरिष्ठ नेता और वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद पवनकुमार अग्रवाल, मण्डल उपाध्यक्ष अजय धनोंदिया, मण्डल के महामंत्री समजीत सिंह, अमित जायसवाल, नवनीत पटेल, मनोज दुबे, गंगा पटेल सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे, नगरीय निकायों में 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेला ..

अभियान के दौरान उपलब्ध कराई जाएंगी ऋण स्वीकृति, वितरण, यूपीआई पंजीयन, क्यू-आर कोड सुविधा और डिजिटल भुगतान सेवाएं , प्रधानमंत्री...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी ..

कभी बंदूक थामने वाले मासा तामो और जयमोती आज चला रहे हैं अपनी दुकान , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सुशासन तिहार के दावों पर सवाल: लंबित आवेदनों के साथ जनदर्शन पहुंची जनता, 29 शिकायतें दर्ज ..

गांवों में नहीं मिला समाधान, कलेक्ट्रेट में उमड़ी फरियादियों की भीड़; जनदर्शन में उठे लंबित मामलों के मुद्दे , सुशासन...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास, संध्या गबेल करेंगी पति के गैरेज व्यवसाय का विस्तार ..

महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार, बंदोरा की संध्या गबेल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending