Connect with us

खबर बिलासपुर

राज्य स्तरीय कब-बुलबुल उत्सव एवं हिरक पंख जाँच शिविर का भव्य शुभारंभ, प्रतीक-चिह्न (लोगो) भी किया गया जारी ..

Published

on

बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कब-बुलबुल उत्सव एवं हिरक पंख चतुर्थ चरण जाँच शिविर का भव्य शुभारंभ 03 अगस्त 2025 को साइंस कॉलेज मैदान, सरकण्डा, बिलासपुर में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। यह चार दिवसीय शिविर 02 अगस्त से 05 अगस्त 2025 तक बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है।
इस शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य के 15 जिलों से 400 चयनित कब-बुलबुल (प्रायमरी स्कूल के बच्चे, बच्चियां) प्रतिभागी एवं 41 प्रभारी अधिकारी भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य बच्चों में सेवा, सहयोग, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करना है।

शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा विधानी, महापौर, नगर निगम बिलासपुर थी, अध्यक्षता: डॉ. सोमनाथ यादव, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैलाश सोनी राज्य सचिव, विजय कुमार टंडे जिला शिक्षा अधिकारी, चन्द्रप्रकाश बाजपेयी, जिला मुख्य आयुक्त बिलासपुर, विजय यादव राज्य संगठन आयुक्त उपस्थित रहें।

अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं स्कार्फ बांधकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर कब बुलबुल का प्रतीक-चिह्न (लोगो) का विमोचन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य का नक्शा, बुलबुल पक्षी, बाघ शावक तथा “कोशिश करो” का प्रेरणादायक संदेश समाहित है। यह लोगो बच्चों के साहस, सेवा, समर्पण और प्रयास की भावना का प्रतीक है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि मैं स्वयं स्कूली जीवन में बुलबुल रही हूँ और आज उस गौरवमयी परंपरा का हिस्सा बनकर गर्व अनुभव कर रही हूँ। स्काउटिंग ने मुझे आत्मविश्वासी, सशक्त और कर्तव्यनिष्ठ बनाया है। आज यह देखकर सुखद अनुभव होता है कि छोटे-छोटे बच्चे अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए मुख्य आयुक्त डा सोमनाथ यादव की प्रशंसा करते हुए उन्हें अनुशासित और सौम्य, कठोर व्यक्तित्व का मिश्रण बताया जो हमेशा दूसरों के बारे में सोचते हैं।

राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि बाल्यावस्था में ही सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रीय चेतना का भाव विकसित हो, यही स्काउटिंग का उद्देश्य है। हिरक पंख जैसी गतिविधियाँ बच्चों को केवल ज्ञान ही नहीं, चरित्र, साहस और जिम्मेदारी भी सिखाती हैं। छत्तीसगढ़ स्काउटिंग विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बालक, बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक विकास एवं सामाजिक दायित्वबोध हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

शिविर की प्रमुख गतिविधियाँ हिरक पंख जाँच के अंतर्गत बच्चों को निम्नलिखित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राथमिक उपचार, गांठें, झंडा विधि एवं शिविर शिष्टाचार, देशभक्ति गीत, समूह गायन, सेवा कार्य व अनुशासन, सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं लोकनृत्य,योग, शारीरिक अभ्यास एवं सामूहिक गतिविधियाँ के साथ खेल एवं गतिविधियो में मेंढक कूद, संतुलन दौड़ (चम्मच/कंचा), काला मुड़ी, रस्सी कूद, बास्केट बॉल, पिन बोर्ड, लट्टू, गिल्ली डंडा, बैकेट/बॉल, ग्लास बॉल, बलून फोड़ आदि प्रमुख है। यह शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व कौशल, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूती प्रदान करता है। प्रशिक्षकगण बच्चों को उत्साहपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। समारोह का संचालन शैलेन्द्र मिश्रा राज्य प्रशिक्षण आयुक्त ने तथा आभार व्यक्त कैलाश सोनी राज्य सचिव ने किया। इस समारोह में जिला सचिव लता यादव, doc स्काउट महेंद्र टंडन, निधि कश्यप सहित रोवर, रेंजर की विशेष सहयोग रहा।

“कोशिश करो” — इस मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए राज्यभर से आए नन्हें कब-बुलबुल राष्ट्र निर्माण की ओर बढ़ रहे हैं, सेवा और संस्कार की भावना के साथ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending