Connect with us

खबर बिलासपुर

कलेक्टर ने तखतपुर के फिल्ड स्तर के अधिकारियों की ली बैठक ..

Published

on

खेती-किसानी, खाद, एग्रीस्टेक पंजीयन, बीमा की समीक्षा ,

फसल बीमा कराने की तिथि 14 अगस्त तक बढ़ाई गई ..

बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तखतपुर विकासखण्ड के सकरी स्थित वन चेतना केन्द्र में बैठक लेकर किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में विकासखण्ड के मैदानी स्तर के कर्मचारी जैसे-आरएईओ, पटवारी, सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं आपरेटर शामिल हुए। उन्होंने अगले दस दिनों में एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का बचा हुआ पंजीयन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। तखतपुर में फिलहाल 66 प्रतिशत किसानों कापंजीयन का कार्य पूर्ण हुआ है। कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराने की तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 14 अगस्त तक कर दी गई है। इस अवधि में ज्यादा से ज्यादा किसानों को बीमा करा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अत्यंत कम बीमा प्रीमियम पर हम बड़े स्तर पर नुकसान की मार झेल सकते हैं। उन्होंने ज्यादा आमदनी के लिए बाजार की मांग के अनुरूप फसल उत्पादन करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर, एसडीएम शिवकुमार कंवर, खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर भी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने एक-एक पंचायत में एग्रीस्टेक पंजीयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस बार एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत किसानों से ही धान खरीदी का कार्य किया जायेगा। इसलिए अभी समय है। जो किसान अभी तक नहीं कराये हैं, वे स्थानीय च्वाईस सेन्टर या लोक सेवा केन्द्र में करा लें। पंजीयन की प्रक्रिया अत्यंत आसान है। अपनी जमीन का रिकार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर के साथ पंजीयन कराया जा सकता है। कलेक्टर ने बीमा कराने की बढ़ी हुई तिथि की जानकारी देकर इस समय का लाभ उठाने की अपील किसानों से की है। उन्होंने फिल्ड के अधिकारियों को किसान कल्याण के कार्यों पर ज्यादा जोर देने के निर्देश दिए। किसानों की खुशहाली एवं समृद्धि से ही देश की प्रगति निहित है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर किसान छोटी जोत वाले हैं। छोटे किसानों की अकेले धान की फसल से समृद्धि लाना मुश्किल हैं। इसलिए हमें फसल विविधिकरण पर जोर देना होगा। धान के कुछ रकबे को कम कर उसमें दलहल तिलहन एवं अन्य नकदी फसलों की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने कुछ सफल उदाहरण भी गिनाए। कलेक्टर ने बैठक में जल बचाने पर ज्यादा जोर दिया। उन्होंने जल संरक्षण की इंजेक्शन वेल तकनीक सहित व्यवहार परिवर्तन की जरूरत बताई। इसे एक-दो दिन में नहीं बल्कि इसके लिए लम्बा अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने बैठक में खेती किसानी के ताजा हालात की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि किसानों की हर प्रकार की जरूरत को ध्यान में रखा जाए। समितियों अथवा निजी दुकानों में किसी भी प्रकार के खाद की किल्लत नहीं होने चाहिए। उन्होंने नैनों यूरिया एवं नैनो डीएपी के बारे में भी किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending