Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

लगरा ग्राम पंचायत में शुरू हुआ फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट का संचालन ..

Published

on

गांव में टॉयलेट टैंक की वैज्ञानिक सफाई से बदबू और बीमारी पर लगेगा अंकुश ,

फिकल स्लज ट्रीटमेंट के लिए टोल-फ्री नंबर पर कर सकते हैं संपर्क ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम पंचायत लगरा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट का संचालन शुरू किया गया है। यह पहल गांव के अलावा अन्य आसपास गांव की लंबे समय से चली आ रही एक छुपी समस्या टॉयलेट टैंकों और गड्ढों में जमा मानव मल कीचड़ के सुरक्षित निपटान के लिए की गई है। पहले गांव में गलियों की सफाई तो होती थी, लेकिन टॉयलेट के अंदर जमा गंदगी वर्षों तक साफ नहीं होती थी। धीरे-धीरे यह गंदगी भू-जल को दूषित करने लगी, बदबू फैलने लगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया।

स्वच्छ भारत अभियान की टीम ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को समझाया और बताया कि सिर्फ झाड़ू लगाना सफाई नहीं है, असली सफाई तब होती है जब टॉयलेट टैंक के अंदर की गंदगी भी सुरक्षित तरीके से बाहर निकाली जाए और उसका ट्रीटमेंट किया जाए। इसके बाद स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायत लगरा को यूनिट के संचालन के लिए राशि 47.00 लाख स्वीकृत किए गए संचालन की जिम्मेदारी ज्वाला प्रसाद खूंटे को सौंपी गई है। अब तक 4 टैंक की सफाई की जा चुकी है। ग्राम पंचायत ने इसके लिए शुल्क निर्धारित किया है। गांव के भीतर – 2000 हजार रुपये प्रति टैंक एवं अन्य ग्राम (15 किमी तक) – 3000 हजार रुपये प्रति टैंक 15 किमी से अधिक दूरी पर – 50 रुपये प्रति किमी का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। फिकल स्लज ट्रीटमेंट के माध्यम से लिए टोल-फ्री नंबर 9617837862 पर कॉल एवं सीधे ग्राम पंचायत लगरा में आवेदन जमा करके इसका लाभ ले सकते है।

आधुनिक मशीन से घरों में टैंक भेजकर अपशिष्ट मल निकालकर उसे ट्रैक्टर-टैंकर से ट्रीटमेंट प्लांट भेजा जाता है, जहां इसका वैज्ञानिक तरीके से निपटान कर खाद में परिवर्तित किया जाता है। अब गांव की गलियों से बदबू गायब हो गई, पानी और मिट्टी की गुणवत्ता सुधर गई। ग्रामीणों का कहना है कि हमने सिर्फ कचरा नहीं, अपने भविष्य को भी साफ किया है। स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से गांव गांव, सड़कों की सफाई के साथ फिकल स्लज मैनेजमेंट के जरिए पानी, मिट्टी और हवा को भी स्वच्छ बनाया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़22 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending