Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने की कगार पर ..

Published

on

18 अगस्त से एनएचएम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, आपातकालीन सेवाएं भी रहेंगी बंद ..

सक्ती, प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं 18 अगस्त से ठप पड़ने की स्थिति में हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेशभर के लगभग 16,000 एनएचएम कर्मचारी, जिनमें सक्ती जिले के करीब 200 संविदा स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने जा रहे हैं। इस दौरान विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU), स्पर्श क्लीनिक, जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (DEIC) सहित सभी आपातकालीन सेवाएं भी पूरी तरह से बंद रहेंगी।

कलेक्टर, सीएमएचओ, सीएस और बीएमओ को आंदोलन की लिखित सूचना पहले ही सौंप दी गई है।

कर्मचारियों का आक्रोश –

संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, जिलाध्यक्ष डॉ. यशपाल चौधरी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार लहरे व ब्लॉक अध्यक्षों ने बताया कि सरकार की बेरुखी और अड़ियल रवैये से आक्रोशित होकर कर्मचारियों ने यह कठोर कदम उठाया है। 15 अगस्त तक सरकार की ओर से उनकी 10 सूत्रीय मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिसके चलते अब कार्यबंद, कलमबंद हड़ताल अपरिहार्य हो गई है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगे –

(1) संविलियन/स्थायीकरण,
(2) पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना,
(3) ग्रेड पे निर्धारण,
(4) कार्य मूल्यांकन प्रणाली में पारदर्शिता,
(5) लंबित 27% वेतन वृद्धि,
(6) नियमित भर्ती में आरक्षण,
(7) अनुकम्पा नियुक्ति,
(8) मेडिकल व अन्य अवकाश सुविधा,
(9) स्थानांतरण नीति,
(10) न्यूनतम 10 लाख रुपये का कैशलेस चिकित्सा बीमा,

20 वर्षों की उपेक्षा –

एनएचएम कर्मचारी पिछले दो दशकों से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं। कोविड-19 महामारी में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही, फिर भी आज तक इन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों की स्थिति बेहद दयनीय है।

राजनीतिक समर्थन पर सवाल –

संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व में खुले मंच से एनएचएम कर्मचारियों का समर्थन किया था। यहां तक कि 2023 के चुनावी घोषणा पत्र में “मोदी की गारंटी” के तहत नियमितीकरण का वादा किया गया था। लेकिन विगत 20 माह में 160 से अधिक ज्ञापन और आवेदनों के बावजूद कोई समाधान सामने नहीं आया है।

चेतावनी –

संघ ने साफ किया है कि 18 अगस्त से यदि सरकार तत्काल संवाद स्थापित कर मांगों पर निर्णय नहीं लेती है, तो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बेपटरी हो जाएंगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर, डॉ. पूजा अग्रवाल की मौजूदगी में आयुष्मान कार्ड वितरित ..

छपोरा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई, 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को मिला वय वंदना कार्ड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending