खबर सक्ती ...
राधाकृष्ण मंदिर ऑफिसर्स कॉलोनी में मध्यरात्रि हुआ भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव ..

प्रातः से देर रात तक चला भजन-कीर्तन, पूजन और आरती का दौर ,
भक्तों ने “नंद के आनंद भयो…” गीत पर नाचते-झूमते मनाया जन्मोत्सव ..
सक्ती, ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। प्रातः से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना में जुटे रहे और देर रात तक भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन चलता रहा।
मध्यरात्रि को जैसे ही घड़ी ने बारह बजाए, पूरे मंदिर परिसर में “नंद के आनंद भयो…” की गूंज सुनाई दी और श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए। भव्य पूजन एवं आरती के साथ जन्मोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, उगेन्द्र अग्रवाल (पप्पू) एवं छोटे लाल यादव सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। उगेन्द्र अग्रवाल (पप्पू) ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मध्यरात्रि को विशेष पूजन व आरती आयोजित की गई।
शाम के समय राधाकृष्ण मंदिर मंडली की महिलाओं ने राधारानी एवं श्रीकृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। पूरे दिन श्रद्धालु भजन-पूजन और आरती में होकर कृष्ण जन्मोत्सव की खुशी में सराबोर रहे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login