Connect with us

खबर बिलासपुर

बिलासपुर-मुंगेली में होगा सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ, पंजीयन कल से ..

Published

on

बिलासपुर, युवाओं में खेल प्रतिभा और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ की शुरुआत 29 अगस्त से होने जा रही है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मिशन’ और ‘विकसित भारत’ के विज़न को गति देगा।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू इस महोत्सव का शुभारंभ 29 अगस्त की सुबह 7:30 बजे बिलासपुर के स्व. बी.आर. यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, बहतराई में करेंगे। इसी दिन दोपहर 2:00 बजे वे मुंगेली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में भी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

पंजीयन और प्रतियोगिताएं –

प्रतिभागियों का पंजीयन 29 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक आयोजन स्थल पर होगा। प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक ग्राम, ब्लॉक और संसदीय क्षेत्र स्तर पर होगा। इसमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन, क्रिकेट, मलखंब सहित विभिन्न खेल शामिल किए गए हैं। महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। यह एक ओपन प्रतियोगिता होगी, जिसमें हर गांव और गली के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन –

इस महोत्सव के माध्यम से नमो फिट इंडिया लीडर का चयन किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप, नकद पुरस्कार, खेल सामग्री और कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा— यह महोत्सव केवल खेलों का आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की राह दिखाने वाला महाअभियान है। स्वस्थ और ऊर्जावान युवा ही विकसित भारत की नींव हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर, डॉ. पूजा अग्रवाल की मौजूदगी में आयुष्मान कार्ड वितरित ..

छपोरा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई, 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को मिला वय वंदना कार्ड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending