Connect with us

खबर बिलासपुर

विकास के लिए प्रतिबद्ध डबल इंजन की सरकार: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ..

Published

on

अटल जी के आशीर्वाद से तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरूण साव ,

रतनपुर में 4 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्याें का लोकार्पण-भूमिपूजन ,

1.67 करोड़ से बनेगा नया नगर पालिका कार्यालय ..

बिलासपुर, केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने आज रतनपुर नगर पालिका परिषद में 4 करोड़ रूपए से ज्यादा के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। नगर पालिका परिषद के लिए 1 करोड़ 67 लाख 70 हजार की लागत से नवीन कार्यालय का भूमिपूजन, 30 लाख की लागत से अटल परिसर निर्माण एवं 48 लाख 66 हजार की लागत से आश्रय स्थल का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 1 करोड़ 90 लाख की लागत से 76 कार्य स्वीकृत हुए है। इनमें से 5-5 हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र और पूर्ण हो चुके आवास के लिए आवास की चाबी प्रतीकात्मक रूप से सौंपी। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष लवकुश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि आज हमने अटल परिसर का लोकार्पण किया है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल जी का व्यक्तित्व सबसे ऊंचा है उन्हें विपक्ष के लोग भी सम्मान देते थे। गांव में विकास की क्रांति लाने में उनका अमूल्य योगदान है। उन्होंने किसानों को साहूकारों के चंगुल से छुटकारा दिलाया। किसान क्रेडिट योजना किसानों के लिए वरदान साबित हुई। डबल इंजन की सरकार से सभी को फायदा हुआ है। रतनपुर को तालाबों की नगरी कहा जाता है। तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए हम कार्य कर रहे है। रतनपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। छत्तीसगढ़ की प्राचीन राजधानी और आदिशक्ति मां महामाया धाम में हमने आज अटल परिसर का लोकार्पण किया है। हमारी सरकार सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर बना रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता है। आज यदि छत्तीसगढ़ विकास की ओर बढ़ रहा है तो अटल जी के कारण ही बढ़ रहा है। उन्होंने गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये है। उन्होंने रतनपुर में विकास कार्याें के लिए 4 करोड़ देने की घोषणा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा कि आप लोग तुरंत प्रस्ताव बनाकर भेजिए। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा तत्काल इन प्रस्तावों को मंजूर कर राशि जारी की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि इस वर्ष को हमने अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है। रजत जयंती के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। रतनपुर में हमने भीषण पेयजल की संकट को दूर किया है। हमारी सरकार बनने के बाद यहां लगातार विकास के काम हो रहे है। यहां लगभग 2900 आवास स्वीकृत हुए है जिनमें से 2296 आवास पूर्ण हो चुके है। रतनपुर के वैभव के अनुरूप ही इसे संवारने के लिए हमने वृहद कार्ययोजना बनाई है।

कार्यक्रम में उन्होंने रतनपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया और किताब का भी विमोचन किया।लोकार्पण, भूमिपूजन कार्यक्रम को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती बीनू निराला, कोटा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज, एसडीएम नीतिन तिवारी, सीएमओ केके पटेल, रामदेव कुमावत, दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, पार्षदगण, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending