Connect with us

खबर बिलासपुर

सर्पदंश से भर्ती हुए 38 बच्चे, सभी स्वस्थ होकर घर लौटे ..

Published

on

समय पर इलाज और दवाइयों की उपलब्धता से सिम्स डॉक्टरों ने बचाई जान ..

बिलासपुर, बरसात के मौसम में साँपों के बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले तीन महीनों में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सिम्स) के बाल रोग विभाग में 38 बच्चों को सर्पदंश के कारण भर्ती किया गया। इनमें से 16 गैर-विषैले (Non-poisonous) और 22 विषैले (Poisonous) सर्पदंश के मामले थे।

विषैले सर्पदंश के 10 बच्चों में साँस की मांसपेशियों में लकवा (Respiratory Paralysis) पाया गया, जिन्हें आईसीयू में वेंटिलेटरी सपोर्ट पर उपचार दिया गया। समय पर इलाज, दवाइयों की उपलब्धता और डॉक्टरों की सतर्क देखरेख से सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गए।

गैर-विषैले मामलों का भी सुरक्षित उपचार –

गैर-विषैले सर्पदंश से पीड़ित बच्चों को लक्षणों के आधार पर उपचार कर सुरक्षित डिस्चार्ज किया गया।

सर्पदंश पर सिम्स डॉक्टरों की अपील –

सिम्स के डॉक्टरों ने आम जनता से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूँक या देसी इलाज में समय न गँवाएँ। मरीज को तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुँचाएँ। जितनी जल्दी इलाज शुरू होगा, उतनी जल्दी जीवन बचाना संभव होगा।

बचाव के उपाय –

बच्चों को जमीन पर न सुलाएँ, उन्हें ऊँचे और सुरक्षित बिस्तर पर ही सुलाएँ।
घर और आसपास की जगहों को साफ-सुथरा रखें ताकि साँपों को छिपने की जगह न मिले।
रात में बाहर निकलते समय टॉर्च या रोशनी का उपयोग करें।
खेतों व घास-फूस वाले क्षेत्रों में जूते पहनकर ही जाएँ।

दवाओं की उपलब्धता रही अहम –

डीन डॉ. रमणेश मूर्ति और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के मार्गदर्शन में समय पर एंटी-स्नेक वेनम और अन्य दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई, जिससे बच्चों का सफलतापूर्वक इलाज संभव हो सका।

टीम का योगदान –

बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश नहरेल और यूनिट हेड डॉ. समीर जैन के नेतृत्व में टीम ने बच्चों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस टीम में शामिल रहे –

डॉ. वर्षा तिवारी .
डॉ. पूनम अग्रवाल ,
डॉ. अभिषेक कलवानी ,
डॉ. सलीम खलखो ,
डॉ. अंकिता चंद्राकर ,
इन सभी के सामूहिक प्रयास और समर्पण से 38 बच्चों को जीवनदान मिला।

एंटी स्नेक वेनम सिम्स व सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध है और यही सर्पदंश का कारगर इलाज है। किसी भी झाड़-फूँक या अन्य उपाय पर ध्यान न देकर तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को ले जाकर इलाज शुरू करें।
डॉ. रमणेश मूर्ति, अधिष्ठाता सिम्स।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending