Connect with us

खबर बिलासपुर

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 4 सितंबर तक ..

Published

on

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने किया शुभारंभ ..

बिलासपुर, आदिवासी समुदायों के शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक अवसर, सामाजिक न्याय एवं अन्य क्षेत्रों में कल्याण एवं विकास को बढ़ावा देने के उ‌द्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत अनुसूचित जनजातियों हेतु संचालित योजनाओं, सेवाओं तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में शामिल गतिविधियों का प्रचार प्रसार करते हुए योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास पी.सी. लहरे, अभियान के नोडल एवं जिला समन्वयक, रेड क्रास सोसायटी सौरभ सक्सेना, विभिन्न विभागों से चयनित ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स एवं जिला मास्टर ट्रेनर्स एन.जी.ओ. के प्रतिनिधि मौजूद थे। 2 सितंबर से 4 सितंबर तक तीन दिवसीय आवासीय रेस्पॉन्सिव गवर्नेस प्रोग्राम अंतर्गत जिला स्तरीय प्रोसेस लैब का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास एवं सबका प्रयास के नारों के साथ शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक प्रत्येक ग्रामों, व्यक्तियों तक पहुंचाने हेतु आग्रह किया। प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का सही उपयोग करने कहा, ताकि इसका लाभ शासन की मंशा अनुरूप सभी को मिल सके।

कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में नोडल सौरभ सक्सेना द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में सहायक आयुक्त पी सी लहरे द्वारा मुख्य अतिथि के प्रति आभार प्रगट किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी सुशील मिश्रा द्वारा किया गया। आदि कर्मयोगी अभियान में विकास खण्ड कोटा तखतपुर, बिल्हा एवं मस्तूरी के 102 ग्रामों को 09 कलस्टर में विभाजित कर राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा ब्लाक स्तर के 84 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों हेतु भोजन एवं आवास की व्यवस्था विभाग द्वारा की गयी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending