Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले के एक तहसीलदार पर 50,000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, किसान ने कलेक्टर-एसपी से लगाई गुहार ..

Published

on

तहसील में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला, 20,000 रुपये देने के बाद भी नामांतरण अटका ,

किसान की शिकायत से मचा हड़कंप, तहसील स्तर पर बढ़ते भ्रष्टाचार पर उठे सवाल ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। डभरा तहसील के तहसीलदार पर एक किसान ने 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने इस मामले की लिखित शिकायत जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, मालखरौदा तहसील के ग्राम भुतहा निवासी किसान कुमार साहू ने 19 जुलाई 2021 को डभरा निवासी राधेश्याम यादव से 59 डिसमिल (खसरा नंबर 846/1) कृषि भूमि खरीदी थी। इसके बाद नामांतरण के लिए उन्होंने डभरा तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया। शिकायत के मुताबिक, डभरा तहसीलदार संजय मिंज ने नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

कुमार साहू ने बताया कि उन्होंने 30 जून 2025 को तहसीलदार को 20,000 रुपये नगद भी दे दिए थे, लेकिन इसके बावजूद अब तक नामांतरण नहीं किया गया है। इससे परेशान होकर उन्होंने कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने अपनी खरीदी गई भूमि का शीघ्र और निष्पक्ष नामांतरण कराने तथा भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

किसान ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि सरकारी आदेशों के बावजूद तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार की प्रवृत्ति बढ़ रही है। उनका कहना है कि हर सप्ताह मंगलवार को जिला कलेक्टर समय सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को नामांतरण और बंटवारा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश देते हैं। बावजूद इसके जमीनी स्तर पर नियमों का पालन नहीं हो रहा है। किसान का आरोप है कि अधिकारी आमजन को परेशान कर रिश्वतखोरी कर रहे हैं।

स्थानीय किसानों का कहना है कि नामांतरण और बंटवारा जैसे मामलों में रिश्वत मांगने की शिकायतें अक्सर सुनने को मिलती हैं। वे उम्मीद कर रहे हैं कि इस मामले में प्रशासन ठोस कदम उठाएगा ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी इस तरह की हरकत करने से पहले दस बार सोचे।

वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि शिकायत प्राप्त होते ही मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह घटना एक बार फिर सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार की हकीकत को उजागर करती है। आम नागरिकों को अपनी ही खरीदी गई जमीन का नामांतरण कराने के लिए रिश्वत देने की नौबत आ रही है। किसान कुमार साहू का यह साहसिक कदम अन्य पीड़ितों के लिए प्रेरणा बन सकता है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने से डरते हैं। अब देखना होगा कि जिले का प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तत्परता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करता है।

तहसीलदार का पक्ष –

डभरा तहसीलदार संजय मिंज का पक्ष जानने का प्रयास किया गया। फोन पर कई बार संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन साहब के फोन की घंटी लगाता बजती रही और फोन रिसीव नहीं हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..11 घंटे ago

13 से 19 जुलाई तक जिला अस्पताल में किशोरियों को निशुल्क लगेगा एचपीवी वैक्सीन ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं के लिए 13 से 19 जुलाई तक जिला...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..11 घंटे ago

30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए ने उपचार और पोषण सुधार का उठाया जिम्मा ..

कलेक्टर की पहल को मिला चिकित्सकों का साथ, एक माह बाद फिर होगा बच्चों के स्वास्थ्य का मूल्यांकन .. सारंगढ़-बिलाईगढ़,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..12 घंटे ago

कलेक्टर के सख्त निर्देश: स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने 12 सूत्रीय आदेश जारी ..

कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, हर माह होगा सामूहिक पुस्तक वाचन, सभी विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन ..

धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत का हुआ सफल और पूर्णतः निःशुल्क हृदय ऑपरेशन , लाडले को स्वस्थ देख परिजनों की...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती में संगठन को मिली नई मजबूती, दीपक अग्रवाल बने जिला मुख्यालय प्रभारी ..

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, जिला मुख्यालय की कमान संभालेंगे अब दीपक अग्रवाल .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

परसदा खुर्द में दिल दहला देने वाली वारदात: 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार ..

पैसों का लालच देकर ले गया, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट: शव खेत में गाड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश...

खबर रायगढ़19 घंटे ago

🚨 मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद” ..

🚨 एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में निरूद्ध आरोपी वसीम पर महिला थाना में दर्ज है प्रताड़ना, राजद्रोह और राष्ट्रीय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पुरानी पेंशन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ का धरना, 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन कामबंद की चेतावनी ..

रायपुर, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों को...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने संभाली स्वच्छ सूरजपुर अभियान की कमान, जिला स्तरीय श्रमदान में किया जनभागीदारी का आह्वान ..

बड़कापारा छठ तालाब परिसर में श्रमदान व पौधारोपण, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. सूरजपुर, “स्वच्छ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending