Connect with us

खबर सक्ती ...

खनिज विभाग की लापरवाही बेनकाब, पुलिस ने पकड़े 7 अवैध रेत वाहन ..

Published

on

शिकायतों के बावजूद खनिज विभाग की चुप्पी, खनन माफिया बेखौफ सक्रिय ,

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार पर कसा शिकंजा ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में डभरा क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के मामले में आखिरकार पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर खनन माफिया के गोरखधंधे पर चोट की है। जहां खनिज विभाग की जिम्मेदारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था, वहीं पुलिस की तत्परता से यह मामला सुर्खियों में आ गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 8 सितंबर 2025 को डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम उपनी और सकराली इलाके में अवैध रेत परिवहन की शिकायतें पुलिस तक पहुंची। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (चंद्रपुर-डभरा) अंजलि गुप्ता के नेतृत्व में डभरा थाना पुलिस की विशेष टीम तुरंत रवाना हुई। मौके पर दबिश के दौरान सात वाहन पकड़े गए, जिनमें रेत भरी हुई थी। वाहन चालकों से जब वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, तो कोई भी चालक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।

पुलिस ने तत्काल इन वाहनों को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की और पूरे प्रकरण का प्रतिवेदन खनिज शाखा को भेज दिया। यह कदम एक महत्वपूर्ण संदेश देता है कि अवैध खनन और रेत परिवहन के खिलाफ जिला पुलिस प्रशासन गंभीर है।

हालांकि, इस कार्रवाई ने खनिज विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि डभरा क्षेत्र में लंबे समय से बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन हो रहा है, जिसकी शिकायतें समय-समय पर खनिज विभाग तक पहुंचाई गईं। बावजूद इसके विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के चलते खनन माफिया निडर होकर गोरखधंधा चला रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का यह भी कहना है कि समय-सीमा की बैठकों में अधिकारी अक्सर जिला कलेक्टर को क्षेत्र की स्थिति के बारे में भ्रामक या अधूरी जानकारी देते हैं। इसी वजह से क्षेत्र में हो रहे इस तरह के अवैध कार्यों पर उच्चस्तरीय निगरानी नहीं हो पाती। यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि पुलिस एक दिन में सूचना मिलने पर कार्रवाई कर सकती है, तो खनिज विभाग लगातार मिल रही शिकायतों पर क्यों खामोश रहा?

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने जहां स्थानीय लोगों में राहत की भावना जगाई है, वहीं यह मामला खनिज विभाग की लापरवाही और सुस्ती को उजागर करता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जिला प्रशासन और खनिज विभाग इस प्रकरण के बाद क्या ठोस कदम उठाते हैं। क्या विभाग अपने स्तर पर दोषियों की पहचान कर अवैध खनन को रोकने के लिए सक्रिय होगा या फिर यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन की सुर्खी बनकर रह जाएगी?

डभरा क्षेत्र में खनन माफिया का नेटवर्क वर्षों से सक्रिय बताया जाता है। रेत का अवैध उत्खनन न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि नदी तंत्र और पर्यावरण पर भी गंभीर असर डाल रहा है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से यह उम्मीद बनती है कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और जिम्मेदार विभाग भी अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़17 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending