Connect with us

खबर सक्ती ...

भेड़ापाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार ..

Published

on

मोबाइल, मोटरसाइकिल और नगदी समेत 1 लाख 03 हजार रुपये का माल जप्त ,

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपियों पर कार्रवाई ..

सक्ती, थाना सक्ती पुलिस ने अवैध जुआ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भेड़ापाली में आम जगह पर ताशपत्ती से रुपये पैसों का दांव लगाते सात जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, मोबाइल, मोटरसाइकिल और अन्य सामग्री कुल लगभग 1 लाख 03 हजार 880 रुपये का जप्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिलने पर सक्ती पुलिस ने 18 सितंबर 2025 को रेड की कार्यवाही की। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी भाग खड़े हुए, जबकि सात जुआरी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में राजेश कुमार यादव (38) निवासी भेड़ापाली, मनहरण सिदार (40) निवासी भेड़ापाली, प्रेम सिंह सिदार (20) निवासी अंजेरीपाली, ठाकुर सिंह सिदार (35) निवासी पुजेरीपाली, फुलचंद पटेल (30) निवासी सकरेलीकला, महेन्द्र पटेल (33) निवासी सरवानी और दिलहरण पटेल (35) निवासी सरवानी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी 3880 रुपये, 04 मोबाइल फोन (कीमती लगभग 40 हजार रुपये), 02 मोटरसाइकिल (कीमती लगभग 60 हजार रुपये), ताश की गड्डी, चटाई और मोमबत्ती सहित कुल 1 लाख 03 हजार 880 रुपये की सामग्री जप्त की है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई।

इस कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार, आरक्षक श्याम गबेल, महासिंह सिदार, यादराम चंद्रा, शैलेन्द्र देवांगन और प्रमोद खाखा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending